Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्कूल-कॉलेजो में सक्रिय होंगे उपभोक्ता क्लब- बोरड़

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम में बोले जिला कलेक्टर
झुंझुनूं: जिले के स्कूल-कॉलेजो में चल रहे उपभोक्ता क्लबो को पुनः सक्रिय किया जायेगा जिससे आने वाली पीढी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके तथा प्रतिस्पर्द्धा के इस युग में अपने आप को शोषण से बचा सके। उक्त विचार जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार बोरड ने सूचना सभाागार में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के द्वारा जिला रसद विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुऐ कहे। उन्होने कहा कि सभी सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी आम आदमी को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होने जिला उपभोक्ता समिति के द्वारा दिये गये सुझावों पर गौर कर उपभोक्ता हितों के लिए उन्हे लागू करने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  प्रथम राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार विजेता प्रभुशरण तिवाड़ी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनिय के द्वारा मिले अधिकारों ने उपभोक्ता को अब इंस्पेक्टर बना दिया है जरूरत है कि उपभोक्ता इन अधिकारों को जान कर जागरूक बने। कार्यक्रम को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  जेपी बुनकर, नगर परिषद् सभापति सुदेश अहलावत, जिला उपभोक्ता समिति के सलाहकार हीरालाल शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी हेमराज झाझड़िया, जिला उपाध्यक्ष शिवलाल सैनी, जिला संगठन मंत्राी कैप्टन शंकरलाल महरानियां, सहायक लेखाधिकारी बलदेव थलिया ने भी सम्बोधित किया। अंत में जिला रसद अधिकारी सुभाषचन्द्र चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उपभोक्ता समिति के झुंझुनूं नगर अध्यक्ष उमाशंकर महमियां, बालकिशन चौरासिया, महेश बसावतिया, पूर्व पार्षद बाबू भाई, सिकन्दर राव, अमित कुमार शिवानीवाला सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से आये विभिन्न विभागों  के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे। 
प्रदर्शनी का किया अवलोकनः- जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार व उपस्थित जनों ने झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के द्वारा लगाई गई उपभोक्ता प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम की कडी में एक सार्थक पहल बताई।