खबर - प्रेम रतन
डूंडलोद - समाजसेवी गिरधारी इन्दोरिया ने कहा की चाइनीज मांझा जानलेवा है। कोशिश करेंगे की नवलगढ़ क्षेत्र में चाइनीज मांझा ना बिके। हमने इसके लिए अपने वोलिंटयर भी लगा दिए है अगर कही भी ये जानलेवा मांझा बिकता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए प्रशासन भी सजग हो गया है। जिस तरह से नवलगढ़ थाना पुलिस के थानाधिकारी नवलकिशोर मीणा कदम उठा रहे है वो काबिले तारीफ है। मुकुंदगढ़ में भी इसके लिए बात करेंगे। और प्रशासन को हम पूरा साथ देंगे।
