-गंदगी देखकर जमकर भड़के महापौर, अफसरों को सुनाई खरी-खरी
महापौर बनते अगले दिन दौरे पर निकले महापौर
-दौरे से पहले शहर को चमकाने में लगे अधिकारी
-जगह-जगह दिखी अव्यवस्थाएं लोहाटी से नहीं छिपी
जयपुर।
महापौर अशोक लोहाटी ने पदभार संभालते 16 घंटे के भीतर ही शहर के दौरे पर
निकले। उन्होंने दौरे की शुरूआत गोविंददेव जी मंदिर में ढ़ोक देकर की इसके
बाद जैसे महापौर मंदिर से बाहर जनता बाजार(सब्जी मंडी )पहुंचे तो
अव्यवस्थाएं महापौर की नजर से छिप नहीं सकी। मेयर ने सड़क राह पर दिखे कचरे
को खुद हाथ में उठाया और डस्टीबीन में डालते हुए हैल्थ उपायुक्त को
हड़काया हुए बोले कि अब तक ऐसा चल लिया उनके कार्यकाल में ऐसी अव्यवस्थाएं
नहीं चलेगी, हालात को जितना जल्द हो सुधार लो। महापौर पहले ही दिन एक्शन
में दिखे और निगम में अब तक कामचोर रहे अफसरों को सुधरने की नसीहत तक दी।
मेयर ने करीबी 3 घंटे से ज्यादा शहर का सघन दौरा किया।
इन दो साल
में शहर में पहली बार दिखा कि शहर में कोई महापौर काम करने की नीयत से
सामने आया है। पूर्व महापौर निर्मल नाहटा की चुप्पी के कारण अफसरों के कान
में जू तक नहीं रेंगी तो नए महापौर के आने के बाद निगम में अफसर भी सुबह फ
ील्ड में दिखे। दौरे से पहले गोविंद देव जी मंदिर के आसपास हैरिटेज दीवार
पर नासूर बने पोस्टर भी हटे तो कचरा भी हटाकर बरामदों और सड़कों को चमकाते
कर्मचारी दिखे। जनता बाजार पहुंचने पर मेयर ने फुटकर व्यपारियों से अपील की
अब वह कचरा डस्टबीन में डाले शहर की सौंदर्य को बनाए रखे और अब नहीं ऐसा
होने पर चालना काटा जाएगा।
गोदाम देख लगाई उपायुक्त को
फटकार:महापौर ने दबंग शैली के साथ अपने कार्यकाल की शुरूआत की। जनता बाजार
में कबाड़ी को गोदाम देखकर महापौर ने जोन उपायुक्त को फटकाराते हुए कहा कि
यह अतिक्रमण और अव्यवस्थाएं आपके दिखाई क्यों नहीं दी। मेयर की नजर से एक
भी अव्यवस्थाएं दौरे के दौरान नहीं छिपी। महापौर की नाराजगी से अफसरों में
हड़कम्प दिखा।
आधे घंटे लेट हुआ शुरू: मेयर गोविंद देव जी के
मंदिर आधा घंटे देरी से पहुंचे तो विधायक सुरेन्द्र पारीक को उनका आधे घंटे
तक इंतजार करना पड़ा। महापौर करीब 8.37 मिनट पर गोविंद देव जी मंदिर में
उपमहापौर मनोजभारद्वाज के साथ पहुंचे जहां से उन्होंने अपने दौर की शुरूआत
मंदिर में ढ़ोक देकर की। दौरे में नगर निगम आयुक्त हेमन्त गैरा सहित, जोन
उपायुक्त, हैल्थ उपायुक्त और पार्षद मौजूद रहें।
आप ही मेरे बड़े
भाई हो: गोविंद देव जी मंदिर में जब विधायक सुरेन्द्र पारीक ने उनका
स्वागत माल्यअर्पण से करना चाहा तो उन्होंने बड़ा ह्रदय दिखाते हुए कहा कि
आप मेरे बड़े भाई और यहां के विधायक को हो यहां पर स्वागत आपका होना चाहिए।
मेयर ने सुरेन्द्र पारीक का माल्यअर्पण करे उनसे आशीवार्द लिया।
आज
लेंगे बैठक:महापौर आज नगर निगम में अफसरों की बैठक ले सकते है। दोपहर 12
बजे के बाद होने वाली इस बैठक में शहर में निगम की ओर से कराये जा रहे
कार्यों पर चर्चा होगी।
