Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खिरोड़ में बिजली कटौती से विद्यार्थी परेशानी

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
खिरोड़ में विद्युत विभाग द्वारा तीन चार दिनों से लगातार विद्युत सप्लाई की कटौती किए जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत मंडल द्वारा सुबह के समय करीब तीन घंटे एवं शाम के समय भी करीब तीन चार घंटे तक बिजली कटौती होने से विद्यार्थियों को इन दिनों चल रही अद्र्धवार्षिक परीक्षा में पढाई करते समय परेशानी हो रही है वहीं शाम के समय गृहणियों को घरेलु कामकाज करने परेशानी हो रही है वहीं बाजार में व्यापारी वर्ग को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि बाजर में लगातार चार दिनों से अंधेरा छाए रहने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से बिजली सप्लाई को नियमित चालू रखने की मांग की है।