खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.
कस्बे के आरकेजेके बारासिया कॉलेज में मंगलवार से साप्ताहिक खेलकूद
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ प्राचार्य डॉ रवि शर्मा के आतिथ्य में
छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने कहा कि खेलकूद
प्रतियोगितायें विधार्थियो में छुपी योग्यता ,प्रतिभा को निखारकर व
व्यक्तित्व का विकास कर उनके सर्वागीण विकास में सहायक होती हैं। खेलकूद
संयोजक भरत शर्मा व डी.पी. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को
हुई ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मी. दौड़ में मीना यादव व मनीष
बडे़सरा ने प्रथम और सोनिया जाखड व शुभम सैनी ने द्वितीय,तस्तरी फैंक में
मीना यादव, विजेन्द्र कुमावत ने प्रथम व संजय तथा मंजीता ने द्वितीय, लम्बी
कूद में मीना यादव, शुभम व मनीष ने प्रथम व किरण तथा मुकेश कुमार, अमित
कुमार ने द्वितीय और कब्बडी में विज्ञान संकाय ने जीत दर्ज की। वही क्रिकेट
प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय ने एम.ए. को 10 विकेट से हराकर जीत हासिल
की।
