रामनगर आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को बांटे स्वेटर
लॉयन्स क्लब ने दी सहायता
डूंगरपुर. -सामाजिक प्रकल्पों में अग्रणी भूमिका निभा रहे लॉयन्स क्लब ने गुरुवार को सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। शहर के रामनगर क्षेत्र मेें संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में गुरुवार को लॉयन्स क्लब ने ठण्ड में ठिठुरते बच्चों को गर्म ऊनी स्वेटर की सौगात दी। वहीं, उनके बिछात के लिए दो बड़ी दरियों की भी व्यवस्था की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ मेहता थे। अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक मंजू परमार ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद नीता चौबीसा, सचिव हरीश पण्ड्या, कोषाध्यक्ष विवेक दोसी, जोन चेयरमेन दीपक जैन, राहुल भट्ट, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजू खटीक, महिला पर्यवेक्षक रचना चौबीसा, यूनिसेफ समन्वयक मोहिनी शर्मा थी। बच्चों को ऊनी स्वेटर शाहीद हुसैन ‘मेक्स’ की ओर से दिए गए। क्लब की ओर से सभी बच्चों को बिस्किट भी बांटे गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की प्रेरणा से बच्चों को संबल मिला। संचालन प्रियंका जैन ने किया। आभार मीनाक्षी सुथार ने व्यक्त किया।