Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरकारी महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर संघर्ष समिति की बैठक हुई

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर.
सरकारी महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर स्थानीय महाविद्यालय संघर्ष समिति की बैठक संस्कृति भवन में गुरूवार को आयोजित हुई। बैठक के दौरान मोहनलाल चेजारा को संघर्ष समिति का संरक्षक सर्वसम्मति से बनाया गया। संरक्षक मोहनलाल चेजारा ने बताया कि समिति कस्बे में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग के लिए आंदोलन तेज करेगी। बैठक में मौजूद कई छात्रों ने महाविद्यालय संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। चेजारा ने बताया कि विभिन्न निजि महाविद्यालयों के प्रमुख बनाए गए जिनमें मक्खनलाल जाट, विजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रवीण ?ेबाणा, निर्मल धायल, कृष्ण आसीवाल, आशुतोष कुमावत, त्रिशूल बराला शामिल है। संघर्ष समिति की रैली 6 जनवरी को पंचायत समिति के पास से शुरू होगी। इससे पहले 24 दिसबंर को छोटी जागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। संघर्ष समिति आगामी दिनों में हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी।