Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

केजड़ीवाल की रैली को लेकर किया जनसंपर्क

खबर -पवन शर्मा
सूरजगढ़. आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजड़ीवाल की जयपुर में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए आप पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के पिलानी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र मावर ने जानकारी देते हुए बताया की आप सुप्रीमो दिल्ली के सीएम अरविंद केजड़ीवाल 23 दिसंबर को जयपुर में आप द्वारा देश में नोट बंदी से उत्पन्न जनसमस्याओं के खिलाफ आयोजित रैली में भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिखवा ,काजड़ा ,डूलानियां सहित अन्य गांवो में जन संपर्क किया। इस दौरान उम्मेदसिंह ,पवन कुमार ,ओमप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।