खबर - हर्ष स्वामी
सेना के सीओ ने किया मूर्ति अनावरण
सिंघाना. गुरूवार को 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में मारे गए श्यामपुरा मैनाना गांव के सैनिक स्व. सुबे. श्रीचन्द यादव की मूर्ति का अनावरण 19 राजरैफ अबोहर फाजलका सीओ सौरभ राठी, सेवानिवृत ले. जनरल जेपी नेहरा, ले. जनरल एसएन गिल, व दिल्ली पुलिस एसीपी एवं हिम्मत सामाजिक संगठन के संरक्षक महेश ठोलिया के कर कमलों द्वारा किया गया। समारोह के दौरान सीओ सौरभ राठी ने बताया कि हमारे जाबांज सैनिक श्रीचंद पायल बांग्लादेश की आजादी के लिए 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान 19 राजरैफ की बाल मुक्ति वाहिनी सेना में शामिल थे जो दुश्मन से लोहा लेते हुए 15 दिसम्बर 1971 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे। समारोह के दौरान अतिथियों ने सैनिक की विरागंना शांति देवी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। श्री ठोलिया ने सैनिक को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि हमारा जिला देश की शरहद पर कुर्बान होने वाले सैनिकों की संख्या में पहले स्थान पर है। जिले के हर गांव ढ़ाणी में खड़ी शहिदों की मूर्तियां आने वाली पिढ़ी को देशभक्ति का संदेश दे रही है। इस दौरान उन्होनें समुदाय के लोगों से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संदेश भी दिया। इस मौके पर सरपंच कृष्ण कुमार, राजेन्द्र सिहाग, राजेन्द्र पायल, कुदंन सिंह सिहाग डिप्टी बेनीवाल, घरडाना सरपंच उम्मेद सिंह, वेदपाल, विजेन्द्र ठोलिया समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।