Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ

खबर - जितेश सोनी
चूरू।
जिला मुख्यालय जिला औषधी भण्डार के पास संचालित आपणी पाठशाला में विटामिन-ए अभियान का उद्घाटन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सुनिल जान्दू ने 80 बच्चों को दवा पिलाकर किया। डाॅ.जान्दू ने इस अवसर पर बताया कि विटामिन -ए की कमी के कारण बच्चों पर पडने वाले दूश्प्रभाव को रोकने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों व सहयोग से 9 माह से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को विटामिन- ए की दवा पीलाई जाएगी  इसके लिए 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2016 तक अभियान संचालित किया जाएगा इसके लिए निजि अस्पातालों, आंगनबाडी केन्द्रों, एवं जिन गाॅवों में आंगनबाडी केन्द्र नहीं है या आंगनबाडी कार्यकर्ता या आशा सहयोगिनी का पद रिक्त है वहाॅ पर सम्बिन्धित एएनएम द्वारा विटामिन- ए की दवा पीलाई जाएगी इसके लिए शहरी क्षेंत्रों में पल्स पाॅलियों के माईक्रोप्लान के अनुसार (बेस मानकर) विटामिन-ए का अभियान चलायेगे तभी पूर्ण रूप से सभी बच्चों को हम विटामिन-ए की दवा पीला पायेंगे इसके लिए 9 माह से 12 माह तक के बच्चों को विटामिन -ए एक एमएल एवं 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को 2 एमएल दवा पिलायी जाएगी इस अवसर पर डाॅ.जान्दू ने बताया की स्थानीय खद्य पदार्थो में विटामिन-ए की उपलब्धता के बारें में अवगत कराते हुए गाजर, पालक, कद्दू, मछली, दूध, अण्डा, पतागोभी एवं पतेदार हरि सब्जीयों के सेवन पर बल दिया इस अवसर पर खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा की यह कार्यक्रम चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग का एक संयुक्त कार्यक्रम है जिसको सफल बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने होगे एव इसके रिकोर्ड संधारण व रिपोर्टिग के बारे में बताया , इस अवसर पर एसआई मुकारब खान, बीएचएस कामना रोहीणी, आदि उपस्थित थें एवं आपणी पाठशाला के स्वयंसेवक आदि उपस्थिति थे।