खबर - पवन शर्मा
23 दिसंबर को जयुपर में अरविंद केजड़ीवाल की जनसभा को लेकर की चर्चा
सूरजगढ़.
देश नोट बंदी के खिलाफ आगामी 23 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली आम
आदमी पार्टी की जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के विधायको व प्रभारियों
ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज
शर्मा और दिल्ली के लक्ष्मीनगर से विधायक और राजस्थान प्रभारी नितीन त्यागी
ने क्षेत्र का दौरा कर बुहाना रोड स्थित आप पार्टी कार्यालय में सूरजगढ़ व
पिलानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते
हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने नोट बंदी कर देश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। नोट बंदी को एक
माह से ज्यादा का समय बीत चूका है लेकिन अभी तक जनता को कोई राहत नहीं मिल
पाई है। नोट बंदी के बाद से उत्पन्न समस्याओ को देखते हुए हमारे नेता
दिल्ली के सीएम अरविंद केजड़ीवाल ने यहां राजस्थान में एक जन सभा का निर्णय
लिया है आगामी 23 दिसंबर को जयपुर में होने वाली इस विशाल सभा को सफल बनाने
के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। राजस्थान प्रभारी नितिन
त्यागी ने भी कार्यकर्ताओ को रैली सफल आयोजन करने में अपना पूर्ण सहयोग
देने के निर्देश दिए। इस मौके पर पिलानी
विधानसभा प्रभारी राजेंद्र मावर ,हरपालसिंह जाखड़ ,डॉ राजकुमार लांबा
,उम्मेदसिंह ,मनीष कुमार ,बीरबलराम ,सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता
मौजूद थे।
