चोरी-डकैती और लूट जैसे काम रुपयों-पैसों या जमीन-जायदाद तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि आजकल दूसरों की मेहनत और पुरुषार्थ का श्रेय अपने नाम कर लिए जाने और इसे आगे से आगे भुनाते रहने वाले डकैतों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही है।
घोर आश्चर्य यह है कि श्रेय लूटने वाले ये लोग अनपढ़ या अज्ञानी नहीं हैं बल्कि वे लोग हैं जिन्हें बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध, महान, विद्वान और उच्च प्रतिष्ठित कहा जाता है।
यों भी वर्तमान का सबसे बड़ा आश्चर्य यही है कि पढ़े-लिखे, उच्च शिक्षित और ज्ञानी लोगों में से ही एक जमात ऎसी निकल गई है जो अपराधों, भ्रष्टाचार, अन्याय, अधर्म, अनैतिकता और व्यभिचारी कुकर्मों में रमी हुई है।
दुनिया भर में बड़े-बड़े संगीन अपराधों, लूट, हेकिंग, आतंकवाद और तमाम अनाचारी हरकतों में जो लोग पकड़े जा रहे हैं या जिन्हेंं संदिग्ध माना जाता है उनमें से अधिकांश शिक्षित और प्रभावशाली हैं जिन्हें अच्छे-बुरे, कानून-कायदों आदि सभी का ज्ञान है लेकिन अपनी क्षुद्र उच्चाकांक्षाओं और हराम का सब कुछ पा लेने के फेर में अमानवीय धंधों में घुस गए हैं। दुनिया के असली अपराधी ये ही लोग हैं जिनकी वजह से मानव जाति को खतरा है।
आज के समय में लोग खुद कुछ करना चाहते नहीं, लेकिन प्रतिभाशाली लोग जो कुछ नवाचार, नवीन प्रयोग और नूतन विधाओं के माध्यम से समाज और दुनिया को कुछ देने के लिए उद्यत होते हैं और सृजनात्मक कार्य करते हैं तब कर्म करने वाले से अधिक उतावले वे लोग हो जाते हैं जो कि श्रेय लूटने के आदी होते हैं।
ये लोग दूसरे लोगों की मेहनत को खुद के नाम से भुनाते हुए सभी प्रकार के सांसारिक आनंद, यश-प्रतिष्ठा और व्हील चेयर वाले उच्च मखमली आसन पा जाते हैं।
वास्तविक कर्म करने वाले बेचारे प्रतिभाशाली लोग या तो नेपथ्य में रह जाते हैं अथवा बिना परिश्रम के श्रेय लूटने वाले लोग प्रलोभन, दबाव या किसी न किसी बहाने इन मेधावी लोगों को पर्दे के पीछे रख दिया करते हैं और हमेशा यही प्रयास करते रहते हैं कि वे लोग आगे नहीं आने पाएं और उनके द्वारा संपादित होने वाले श्रेष्ठ कर्मों का श्रेय अपनी झोली में भरता रहे।
बहुत से पुरुषार्थहीन, मुद्राराक्षस, कामचलाऊ और लूटेरे प्रबुद्धजनों की यही खासियत होती है जिसके सहारे वे बिना कोई परिश्रम किए दूसरों के भाग का श्रेय ले उड़ते हैं।
ये लोग अपने स्वार्थों में इतने अधिक रमे रहते हैं कि इन्हें इसके सिवाय कुछ सूझता ही नहीं। इस स्थिति में ये लोग चतुराई का भरपूर प्रयोग करते हुए प्रतिभाशालियों और हुनरमन्दों पर निगाह बनाए रखते हैं।
इस काम में इनके साथ रहने, घूमने-फिरने और खाने-पीने का धरम निभाने वाले लोग भी पूरी मदद करते हैं जिन्हें अक्खड़ भाषा में चापलुस या चमचा नाम से सम्मान दिया जाता रहा है। ये इनके महिमा मण्डन के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं जो इनके बस में होते हैंं।
हर इलाके में बहुत से बुद्धिजीवियों और बुद्धिबेचकों के बारे में तो जनमानस में यह स्पष्ट धारणा होती भी है कि इन लोगों में न कोई खास हुनर है, न प्रतिभा। इतना जरूर है कि या तो किसी जिन्न या अलादीन के चिराग अथवा किसी बड़े हाथी की दया पाए हुए हैं और दूसरों के किए हुए कामों का श्रेय ले उड़ने के सारे हथकण्डों में माहिर हैं।
इस वजह से इनकी असलियत से अनजान लोगाेंं में इन्हें लेकर हमेशा भ्रम बना रहता है और वे इन्हें विद्वान और सृजनशील मानते हैं। इस भ्रम का पूरा-पूरा फायदा उठाते हुए परायों का श्रेय लूटते रहने वाले ये शातिर प्रबुद्धजन सम्मान, अभिनंदन, पुरस्कार, पद-प्रतिष्ठा पाने आदि में आगे ही आगे हाथ पसारते रहते हैं और पूज्यश्री के रूप में पूजे जाते हैं।
हालांकि अपने इस मायावी तिलस्म के बारे में ये लोग खुद अच्छी तरह जानते हैं कि असलियत क्या है और वे कितने योग्य या पात्र हैं लेकिन आडम्बरी और बहुरूपिया जीवन जीते हुए ये अभिनय के अभ्यस्त हो जाते हैं और इस कारण से इनका पाखण्ड व्यक्तित्व पर हमेशा हावी रहने लगता है।
इससे सत्यासत्य, धर्म-अधर्म और अच्छे-बुरे का कोई भेद ये नहीं कर पाते। इन लोगों का असली मूल्यांकन इनके अपने क्षेत्र में रहने वाले लोग, सहकर्मी, इनके मित्रों तथा कुछेक जानकारों के सिवा और कोई नहीं कर पाता।
आज का समय इन्हीं किस्मों के ढोंगियों और नौटंकीबाजों का है जो खुद कुछ नहीं करते, न कर पाने का माद्दा होता है किन्तु दूसरे मेधावी लोगों का किया-कराया सब कुछ अपने नाम कर लिया करते हैं अथवा उनके कामाेंं में घुसपैठ करते हुए श्रेय पर डाका डाल दिया करते हैंं। इस मामले में इन लोगों ने दुनिया के चोर-डकैतों और लूटेरों तक को पीछे छोड़ दिया है।
इसका खमियाजा समाज और देश-दुनिया को भुगतना पड़ता है। इससे एक तो वास्तविक प्रतिभाएं कुण्ठित होकर रह जाती हैं वहीं इनका कर्मयोग थम जाता है। कारण यह कि इनके पुरुषार्थ का भले ही इन्हें श्रेय न मिले मगर दूसरे नाकाबिल लोग जब श्रेय ले उड़ते हैं, तब इन्हें भीतर तक पीड़ा होती है और ये अपने सृजनशील कर्म को निरर्थक मानकर जिन्दगी के सफर को अनमनेपन से गुजारने को विवश हो जाते हैं।
आज की सबसे बड़ी समस्या यही है। हर जगह प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, एक से बढ़कर एक मेधावी और प्रज्ञावान लोग हैं जो अपने हुनर से दुनिया को चमत्कृत कर पाने की क्षमताएं रखते हैं लेकिन पुरुषार्थहीन, श्रेय लूट लेने वाले लपकों और बड़े तथा महान कहे जाने वाले लोगों की मलीन मानसिकता के कारण खुद को कछुए की तरह बना लेते हैं।
प्रज्ञावान लोगों को यह टीस हमेशा बनी रहती है कि एक तरफ गुणग्राहियों का अकाल हो गया है, लोग काम से अधिक चापलुसी और समर्पण से भरे हुए दासत्व को पसंद करने लगे हैं।
जो लोग मूल्यांकन के लिए नियत हैं उनमें निरपेक्ष और स्वस्थ मूल्यांकन का माद्दा या सच का साथ देने का साहस तक नहीं है और दूसरी तरफ उन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है जो श्रेष्ठ कर्मों का श्रेय पाने के लिए कीट-पतंगों की तरह लपकते रहते हैं।
श्रेय की डकैती करने वाले लोग चाहे औरों के कामों का कितना ही श्रेय लूट लें, जानकार लोग इन्हें कभी नहीं स्वीकारते। वो श्रेय या कर्म किस काम का, जिसे लोग हृदय से न स्वीकारें।
हम जहाँ कहीं हों, हमेशा इस सिद्धान्त को अपनाएं कि जो इंसान काम करता है उसे ही श्रेय मिले, उसे हमारी ओर से हरसंभव प्रोत्साहन, सम्बल और मदद मिले तथा उसके किए हुए किसी भी काम का श्रेय कोई दूसरा लेने की कोशिश करे तो उसे हतोत्साहित करें, सार्वजनिक रूप से उसकी औकात बताएं ताकि कर्मयोगियों का सम्मान, स्वाभिमान और श्रेय सुरक्षित रह सके।
यह भी हम नहीं कर सकें तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसती हुई नाम ले लेकर गालियों की बौछारें करते हुए हमें श्रद्धान्जलि अर्पित करने में पीछे नहीं रहने वाली।
बिकाऊ, लोभी, धुतारे और खुदगर्ज लोग जीते जी हमेशा श्रद्धाहीनता के सागर में धकेले जाते हैं और मरने के बाद नरकगामी होते हैं। इस सत्य को स्वीकार करें और यथार्थ में जीने की कोशिश करें अन्यथा हमारा जमीर तो पहले ही मर चुका है।