Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डूंगरपुर में भारत का पहला स्थानीय स्वामित्व वाला सौर पैनल निर्माण संयंत्र

आदिवासी अंचल की महिलाओं ने स्थापित किया 
गणतंत्र दिवस पर जनजाति अंचल ने रचा इतिहास
डूंगरपुर-
विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आदिवासी अंचल डूंगरपुर जिला अब सरकार के साथ के बूते, दिनों दिन विकास के नवीन आयाम स्थापित करता जा रहा है। इसी का ताजा उदाहरण गुरुवार को 68 वें गणतंत्र दिवस पर दिखा जब डूंगरपुर में महिला सशक्तिकरण की अनूठी इबारत लिखते हुए भारत में पहली बार जनजाति क्षेत्र की महिलाओं के स्वामित्व वाले सौर पैनल निर्माण संयत्र ‘दुर्गा’ की आधारशिला रखी गई। आदिवासी अंचल की महिला इंजीनियर्स का यह ‘दुर्गा अवतार’ अब डूंगरपुर में ही 1 वॉट से लेकर 300 वॉट तक के सोलर पैनल का निर्माण करेगा।
    शक्ति स्वरूपा नारी किसी से कम नहीं: सुशील कटारा
    जिला प्रशासन-डूंगरपुर की पहल पर राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के क्लस्टर स्तर महासंघों (सीएलएफ) के साथ साझेदारी राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास निगम के तत्वावधान में सोलर लेंप निर्माण परियोजना के सफल होने के बाद अब महिला स्वामित्व वाले सोलर मॉड्यूल मेनुफेक्चरिंग प्लांट ‘दुर्गा’ (डूंगरपुर रिन्यूएबल एनर्जी जनरेटिंग एसोसियेशन) के शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू-जल विभाग राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कहा कि शक्ति स्वरूपा नारी किसी से भी कम नहीं है और इसे युगों से पूजनीय माना गया है। उसकी दृढ़ ईच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि देश में पहली बार जनजाति क्षेत्र में पूर्ण महिला स्वामित्व वाले सौलर पैनल निर्माण संयंत्र को स्थापित किया जा रहा है।
    समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने गांव की महिलाओं के इंजीनियर बनने की सराहना करते हुए कहा कि वे इस प्रोजेक्ट के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार है।
    इस मौके पर डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास की नई दिशा में अग्रसर होने की बात कही।
    समारोह में जिला प्रमुख डूंगरपुर माधवलाल वरहात ने विभिन्न उदाहरणों से समूह की महत्ता को स्पष्ट कर जुडे रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नगरपरिषद् डूंगरपुर के सभापति के. के. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महिला सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है और जनजाति महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे है।
    इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज शासन सचिव राजीव ठाकुर ने कहा कि जनजाति क्षेत्र की महिलाओं के इस बेमिसाल कार्य में सरकार हर कदम पर उनके साथ है।
    इस मौके पर जिला कलक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी ने इस महिला संयत्र को समूचे देश की महिलाओं के लिए अनूठी नज़ीर बताया और इसको सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।