भगवान हम सभी को संसार में केवल इसलिए नहीं भेजता कि हम भी पशुओं की तरह आहार, निद्रा, भय, मैथुन और अपने स्वार्थों में रमे रहें।
ईश्वर की इच्छा होती है कि हम उसके कामों में जुटे रहें और जब संसार छोड़ने का वक्त आए, तब कोई यह नहीं कहे कि चलो अच्छा हुआ, खुदगर्ज, धूर्त, मक्कार और स्वार्थी इंसान के चले जाने से धरती का बोझ कम तो हुआ, किसी काम का नहीं था, जिन्दगी भर लोगों की चापलुसी करता फिरा, पैशाचिक स्वभाव वाले लोगों की जी हुजूरी और समर्पित सेवा में लगा रहा, न समाज के किसी काम आया, न मातृभूमि के, मंच और लंच का शौकीन जीवड़ा बना रहा और हमेशा इसी फिराक में रहा कि लोग उसे पूजते रहें।
अपने जाने के बाद लोग जी भर कर कोसें, माता-पिता और पूर्वजों को खरी-खोटी सुनाते रहें, जब हमारा स्मरण आए गालियों की बौछारें करते हुए नराधम घोषित करते रहें, तब साफ-साफ समझ लेना चाहिए कि संसार में अवतरण किसी आकस्मिक और अनचाही दुर्घटना से कम नहीं था अथवा दैहिक मनोरंजन का फल ही सिद्ध हो पाए हैं।
अपने जीवन की पूरी यात्रा में हम चाहें हजारों-लाखों लोगों के सामने सर झुकाते रहें, उनके चरणों में लोटते रहें, उनके सामने बेशर्म होकर पसरने की आदत बना लें, उनके टुकड़ों और झूठन पर पलते हुए खुद को किसी का भी आदमी मनवा लें, मगर इंसान के रूप में हम अपनी छवि को खो देते हैं और तब हमारा जीवन पशुओं और असुरों का कॉकटेल होकर रह जाता है।
हमारे भीतर पशुता भी भरी रहती है और राक्षसी वृत्तियां भी। सच्चा और अच्छा इंसान वही है जो अपने लिए नहीं सोचता बल्कि समाज, अपने क्षेत्र और देश के लिए सोचता है और इससे भी आगे बढ़कर पूरी दुनिया के लिए चिन्तन करता है।
ऎसे लोगों का जन्म लेना ही वास्तव में धन्य है जो कि निष्काम भाव से सृष्टि के लिए कर्म करते हैं और जब संसार से विदा लेते हैं तब भी लोग दिल से दुःख व्यक्त करते हुए रोते हैं और उनके जाने के सालों बाद भी उनके काम याद करते हुए रोते भी हैं और प्रेरणा पाने की कामना भी करते हैं।
हालांकि दुनिया में ऎसे बिरले लोगों का प्रतिशत कम ही होता है किन्तु ये लोग उस भीड़ से एकदक अलग होते हैं जो भीड़ कभी भेड़ बनकर पिछलग्गू रेवड़ हो जाती है और कभी भाड़ बनकर कबाड़ा कर दिया करती है।
इंसान की पूरी जिन्दगी में सफलता पाने की एकमात्र कसौटी यही है कि वह संसार को क्या दे रहा है या दुनिया को क्या दे गया। यदि उसका सामाजिक या देशीय अवदान कुछ रहा है, तभी वह सच्चा इंसान कहलाने योग्य हैं अन्यथा वह पशुओं से भी गया-बीता माना जाता है जिसका जीवन निरर्थक है।
लोगों के खूब सारे समूह विभिन्न संस्थाओं, धर्मस्थलों और व्यवसायिक-गैर व्यवसायिक परिसरों में तरह-तरह की धींगामस्ती, धमाल और शोरगुल करते रहते हैं और कई लोग चुपचाप कर्म भी करते रहते हैं।
बहुत सारे लोग दिखावे के लिए इतना अधिक करते हैं कि लोगों को यह भ्रम होता है कि इन्हीं लोगों के कारण क्षेत्र की रचनात्मक जिन्दा है अन्यथा कुछ हो ही नहीं।
समाज और क्षेत्र के लिए करणीय कर्म बहुत सारे हैं जिन्हें अपना कर अमर कीर्ति पायी जा सकती है लेकिन ऎसा वे ही कर सकते हैं जो संस्कारवान, पुण्यशाली और सौभाग्य समृद्धि से भरपूर हैं।
अन्यथा सामान्य लोग केवल औसत जिन्दगी अपनाते हैं और वैसे ही चले जाते हैं जैसे आए थे। इनके जाने के बाद न घर वाले कभी याद करते हैं न बाहर वाले।
कभी कभार कोई याद भी करता है तो दुःखी मन से, और कोसेगा जी भर कर। जीवन का असली उद्देश्य यही है कि हम जाने से पहले कुछ ऎसा कर जाएं कि वह लम्बे समय तक बना रहे।
संस्कारवान और मेधावी इंसानों की खेप तैयार करें जो कि अपने हुनर और प्रतिभाओं से क्षेत्र तथा अपना नाम रौशन करें, कुछ ऎसे संसाधन रख जाएं, कुछ ऎसी संरचनाएं विकसित की जाएं कि जिससे बहुत से लोगों को जीवन भर के लिए आजीविका का प्रबन्ध हो जाए, ढेरों परिवारों में खुशहाली आ जाए, लोगों के जीवन में खुशहाली का माहौल बने और अपने कारण से अधिक से अधिक लोगों को जीने का सुकून प्राप्त हो।
ऎसा यदि हम कर पाएं तो संसार भी याद रखेगा और भगवान भी खुश होगा। हर इंसान को रोजाना ईमानदारी से सोचना चाहिए कि हम संसार को क्या दे रहे हैं या क्या देकर जाएंगे।
यह चिन्तन हमें अच्छे और सच्चे इंसान के रूप में प्रतिष्ठा दे सकता है। जो संसार के लिए उपयोगी है उसी को संसार पूछता है, खुदगर्ज होकर श्वानवृत्ति और आसुरी भावों में जीने वालों को लोग सायास भुला दिया करते हैं।