अनिल मिंतर
नवलगढ़ - एक खबर चली सोशल मिडिया और अख़बार में की कल हमारे सम्मानीय नेता अपने कस्बे से गुजर रहे है आप सभी कार्यकर्त्ता बंधुओं को सुबह 11 बजे सीमा पर आना है। पार्टी से बंधे कार्यकर्त्ता अपना धर्म निभाने के लिए सीमा पर समय पर पहुँच जाते है। 11 बजे नहीं आये नेताजी , 12 बजे नहीं आये नेता जी , और जो भी इन कार्यकर्ताओं का नेता होता है वो फ़ोन पर पूछकर कार्यकरताओं को ढांढस बंधाता है की नेताजी यहाँ पहुँच गए है बस आने वाले है भूखे प्यासे कार्यकर्त्ता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए खड़े रहते है इंतजार करते हुए। जब नेताजी सीमा पर पहुँचते है तो कुछ नेता जो मिडिया में आना चाहते है वो उनको माला पहनाते है साथ ही अपनी अपनी फोटो खिंचवाते है और नेताजी एक दो उन बड़े नेताओं से उनकी कुशल क्षेम पूछते है और देर हो रही है कह कर निकल जाते है और कार्यकर्त्ता खड़े के खड़े नेता जी के लश्कर को जाता हुए देखते सकते में आ जाते है और अपने अपने वाहन लेकर अपने गंतव्य प्हर चले जाते है। बात उसकी है की जो कार्यकर्त्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते है उनका क्या मोल है। आज से कई वर्षो पहले जब पूर्व राष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत नवलगढ़ आये थे मातूराम सैनी के चुनाव में तो उन्होंने सर्किट हॉउस में सभी को संबोधित करते हुए कहा की आप सीमा पर ना जाया करें क्योकि हम कई जगह रुकते हुए आते है जिससे हमको देर हो जाती है। इससे आप का काम काज भी थकता है क्योकि हमारा कार्यकर्त्ता पार्टी के कार्य के साथ साथ अपनी मेहनत मजदूरी भी करता है। इंतजार कितना लंबा हो ये कोई नहीं जानता। शेखावत ने कहा कि अगर आपको सम्मान करना है तो कस्बे में किसी उचित स्थान पर अपनी समस्याएं बताये उसका समाधान करेंगे यही हमारा सम्मान है ।
सीधी बात
एक बात उन कार्यकर्ताओं से जो सीमा पर जाते है। किसी नेता के स्वागत के लिए अगर आप उस नेता को दूसरी बार मिले तो क्या वो आपको पहचानेगा?
नहीं पहचानेगा। वो उन लोगो को पहचानेगे जो आपको भीड़ के रूप में ले गए है।
हो सके तो कभी आजमाकर देख लीजियेगा
अगर आप जाये तो उनको रोके माला पहनाये और अपनी समस्याओं से अवगत कराये । अगर आपका काम होता है तब अगली बार और दिल से स्वागत करें।
