Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अनूठी बिंदोरी रही चर्चा का विषय, भगत ने पेश किया नया उदारण

खबर - वेदांत तिवाड़ी
बेटी की बिंदोरी निकाल दिया बेटा-बेटी एक समान का संदेश
चिड़ावा ।
  गुरूवार को कस्बा चिड़ावा में एक अनोखी बिंदोरी चर्चा का विषय रही। मौका था कस्बें के मुख्य बाजार के व्यावासायी बाबुलाल भगत की पुत्री तथा स्व. मूंगाराम भगत की सुपौत्री रचना कुमारी की बिंदोरी का। भगत ने बेटी को भी बराबर का दर्जा देते हुऐ लड़के के समान ही पूरे रीति-रिवाज के साथ गाजे-बाजे व रिश्तेदारों सहित अपनी पुत्री की बिनोरी निकाली। वार्ड नं. 30 चौधरीयों के देवी मंदिर के पास से शुरू हुई बिनारी गौशाला रोड़ के रास्तें मुख्य बाजार स्थित कल्याणप्रभु मंदिर पहुंची जहां पर रचना ने कल्याणप्रभु मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। एमए बीएड तक शिक्षा प्राप्त रचना कस्बें के विवेकानंद शिक्षण संस्थान में प्राध्यापिका है। रचना की शादी पिलानी निवासी नंदलाल कड़वासरा के सुपुत्र विनोद कड़वासरा के साथ तय हुई है। विनोद भी पिलानी की राकेश एकेडमी में प्राध्यापक है। भगत के द्वारा पुत्री के विवाह के अवसर पर निकाली गई बिंदोरी समाज को एक नया संदेश देती है। जहां आज समाज कन्या भू्रण हत्या जैसे भयंकर अभिशाप से ग्रसित है ऐसे में ऐसी पहल सभी को बेटा-बेटी में फर्क नही करने का संदेश देती है। इस दौरान रचना के ताऊ एसबीबीजे के पूर्व उपप्रबंधक पूरणमल भगत, भाई चिकित्सा विभाग के कार्मिक राजेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, डॉ राममोहन जाखोद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुऐ।