Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

इंडियन पॉलीयूरेथेन एसोसिएशन ने की "5वीं पॉलीयूरेथेन एक्ज़ीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस इन इंडिया" की घोषणा

दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पॉलीयूरेथेन कार्यक्रम
नई दिल्ली-
इंडियन पॉलीयूरेथेन एसोसिएशन (आईपीयूए) ने प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में ८ से १० मार्च २०१७ तक इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, नई दिल्ली में आयोजित किए जानेवाले पीयू टेक'२०१७ एग्जीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस के ५वें संस्करण की पेशकश की घोषणा की। यह विशाल आयोजन सारे पॉलीयूरेथेन उद्योग की महत्वपूर्ण श्रृंखला को एक ही स्थान पर एक साथ लेकर आयेगा। ३-दिवसीय पीयू टेक एक्ज़ीबिशन में २५० से अधिक प्रदर्शनकर्ता होंगे जो मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और बाज़ारों के व्यापक विकास के लिए कच्चे माल के उत्पादकों, साजो-सामान के आपूर्तिकर्ताओं, उपभोक्ताओं और उद्योग मुहैया कराने के लिए मिलकर साधन प्रस्तुत करेंगे। आज पॉलीयूरेथेन रहित दुनिया की कल्पना करना मुश्किल है। हर १० फुट से भी कम की दूरी पर आपको यह किसी न किसी रूप मे मिल ही जायेगा, चाहे आपके जूते, गाड़ियाँ, गद्दे, रेफ्रीजिरेटर हों या आपके घर की छत हो। अधिक से अधिक, तापमान नियंत्रित खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से खाद्य अपशिष्ट को कम करने में, ऑटोमोबाइल संरचनात्मक्ताओं और इमारतों के इन्सुलेशन में हल्की सामग्री के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग की गैसों के उत्सर्जन में कमी करने, उच्च प्रदर्शन वाली सामग्री और नवीकरणीय ऊर्जा यांत्रिकी में कोटिंग्स करने, लकड़ी के बाध्यकरण माध्यम से कचरे से धन का रूपांतरण करने में इसका महत्व है - ये तो एक रचनात्मक स्थायी दुनिया को संभव बनाने में पॉलीयूरेथेन्स की प्रभावकारिता के कुछ उदहारण हैं।"पॉलीयूरेथेन एक डिज़ाइनरों का पॉलीमर है और जहाँ तक प्रौद्योगिकीविदों के लिए विशिष्ट अंतिम उत्पादों को रासायनिक तरीक़े से डिजाइन और विकसित करना संभव बनाने का सवाल है, इसका कोई सानी नहीं है। पीयूटेक २०१७ में हमारा उद्देश्य है उद्योग को जागरूक बनाना और पॉलीयूरेथेन के इस्तेमाल वाले अनुप्रयोगों को बढ़ाना और इस उद्योग के लिए टेक्नोलॉजी को सहज बनाना।"  मुकेश भुता - अध्यक्ष - एक्सपैंडेड पॉलीमर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड।पीयूटेक इंडियन पॉलीयूरेथेन एसोसिएशन का एक प्रमुख आयोजन है जिसका मकसद है प्रधान रूप से समाज में पॉलीयूरेथेन के योगदान की समृद्ध पृष्ठभूमि की विशेषताओं को दर्शाना। इस त्रैवार्षिक कार्यक्रम दुनिया के इस हिस्से में सबसे बड़ा है, एकमात्र ऐसा आयोजन जिसका संचालन एक उद्योग के संघ द्वारा किया जाता है और इसके सृजन और क्रियान्वयन में विश्व के सभी प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हैं। २००५ से हो रहे, पीयूटेक की अनूठी ख़ासियत यह है कि यह भारत में उद्योग के द्वारा ही आयोजित उद्योग की प्रदर्शनी है।

इस संस्करण का विषय है "फ्यूचरिस्टिक पॉलीयूरेथेन "। जब पॉलीयूरेथेन की प्रति व्यक्ति खपत की बात आती है तो भारत को अभी भी बहुत छोटा आँका जाता है। जहाँ इन पदार्थों का इतिहास ७५ वर्ष पुराना है, भारतीय उद्योग ने मात्र ४० वर्षों से इसका लाभ उठाना शुरू किया है। हालाँकि, देश का आर्थिक और सामाजिक वातावरण आज एक उज्ज्वल और भेदक भविष्य के विश्वास के साथ बेहद सकारात्मक वृद्धि के लिए तैयार है जो एक उद्यमी जनता के लिए लाभकारी रोजगार और जीविका प्रदान करता है। इस साल, भारत में और विदेशों में सभी हितधारकों इसमें शामिल हैं और अब तक का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा आयोजन होने वाला है।भविष्य सुनहरे अवसरों के बीच अनिश्चितताओं से सजा हुआ है। पॉलीयूरेथेन चाँदी की किनारियाँ हैं। भविष्य की हमारी इमारतों को ऊर्जा के प्रति अधिक से अधिक सजग होने की आवश्यकता है।  हमारी अधिक से अधिक गाड़ियों को हमें अक्षय तरीके से और कुशलता के साथ लंबी दूरी तक ले जाने की जरूरत है। हमारे अधिकतर जूतों और गद्दों में या तो बायो आधारित या अक्षय कच्चे माल का इस्तेमाल होना चाहिये। अधिक से अधिक पॉलीयूरेथेन को स्थायी होने की ज़रूरत है अगर हमें अपना व्यवसाय ज़िम्मेदार ढंग से चलाना है तो। उद्योग और प्रभावित करनेवाले हितधारकों के सामूहिक विवेक को पीयूटेक २०१७ में देखा जा सकता है और उसका आदान-प्रदान किया जा सकता है, जिससे बाजार के विकास के लिए एक समग्र दृष्टिकोण संभव होगा जो एक जुड़ी हुई दुनिया के लिए अनिवार्य है। नए अनुप्रयोगों और प्रणालियों की कल्पना एक गतिशील धारा में आवश्यकताओं और समाधानों के संगम में बेहतर की जा सकती है।इसके अलावा, इस कार्यक्रम को एक उद्यमी या एक प्रोसेसर या एक अच्छी तरह से स्थापित ग्राहक या यहाँ तक कि एक छात्र की जिज्ञासा का जवाब देने में सक्षम होने के लिए तैयार किया गया है। इस शो में भाग लेने के लिए प्राप्त हुई प्रतिक्रिया और पंजीकरणों ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि पॉलीयूरेथेन का अति-व्यापक वर्णक्रम ढेरों विचारों और समाधानों के साथ उपलब्ध होगा।