Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त एक गिरफ्तार

जैसलमेर । राजस्थान विशेष शाखा के उपमहानिरीक्षक पुलिस  आर. सुहासा ने बताया कि राजस्थान राज्य की 1070 किलोमीटर लम्बी पाकिस्तान से लगती अन्र्तराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में होने वाली राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की रोकथाम करने हेतु राजस्थान पुलिस की राज्य विशेष शाखा ने सहयोगी एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर जैसलमेर जिले में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर राष्ट्र विरोधी साजिश को विफल किया है।  सुहासा ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमें के मुख्य आरोपी सदीक खान से अनुसंधान में पाया गया कि आरोपी बरियाम खान, किशन की ढाणी, तनोट द्वारा लगातार पाकिस्तान से सम्पर्क बनाकर जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जो पाकिस्तानी सीमा से लगता हुआ है और किशनगढ में बीएसएफ रेंज में घूम फिरकर भारतीय सेना व सुरक्षा की गोपनीय सूचनायें पाकिस्तानी सिमों के द्वारा पाक गुप्तचर एजेंसियों के अफसरों को सीमावर्ती क्षेत्र से देना पाये जाने पर उक्त आरोपी वरियाम खान पुत्र मोरू खान (35) निवासी भीलपाड़ा रामगढ, पुलिस थाना रामगढ, जिला जैसलमेर हाल गांव किशनगढ, पुलिस थाना रामगढ, जिला जैसलमेर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है