Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बाबा साहेब ने दिया आजादी से जीने के साथ मौलिक अधिकार - खेमाराम

खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़-
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ति पर भाजपा नगर मण्डल एवं महिला मोर्चा द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां बागड़ा भवन में महिला मोर्चा का कार्यक्रम था, वहीं पार्टी कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोनो कार्यक्रमों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक खेमाराम मेघवाल ने बाबा साहेब को संविधान निर्माता बताते हुए कहा कि हमें आजादी से जीने के साथ मौलिक अधिकार दिये। डा. साहब को सर्वसमाज का मार्गदर्शक बताते हुए मेघवाल ने उन्हे वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का महान कार्य करने वाला बताया। नगर मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा  बाबा साहेब के जीवन को अनुकरणीय बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने बाबा साहेब को समानता का पक्षधर बताते हुए उन्होने श्रम का चयन वंशानुगत न होकर रूचि व आवश्यकतानुसार होने पर बल दिया था। दोनो ही कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने विधायक खेमाराम मेघवाल को उनके जन्मदिन की भी शुभकामनाऐं दी। बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजली अर्पण से शुरू हुए कार्यक्रम में बुद्धिप्रकाश सोनी, नवरतन पुरोहित, विजय चौहान, गणेश मण्डावरिया, कुम्भाराम डूकिया ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में रेवन्तमल पंवार, गंगाधर लाखन, दीपक सुंगत, गणेश मण्डावरिया, दिलीप धवल, रामनिवास मेघवाल, शंकर जिलोया, बोदूराम खटीक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीरसिंह पार्वतीसर, प्रहलाद जाखड़, खुशीराम चान्दरा, अंजनीकुमार रांकावत, प्रदीपसिंह, मदन भारी, भंवरलाल गिलाण, अनूप झिकनाडिय़ा, भवानी रांकावत, एड. मो. दयान, वैद्य मांगीलाल शर्मा, महिला मोर्चा के कार्यक्रम मे मधु सैन, संतोष पडि़हार, चन्द्रप्रभा सोनी, शोभा कंवर, शोभाग कंवर, राधा प्रजापत, सुमन सामरिया, बीदासर अध्यक्ष चन्दा प्रजापत, चूरू से इन्द्रा सैनी, शोभा जैन, लिक्षमा खटीक, पार्वती शर्मा, सुनिता शर्मा, किरण, सरोज, शालू, विमला लाखन, कान्ता, संजू, मनोहरी, सावित्री शर्मा, गुलाबदेवी, अनिता, संतरा खटीक, प्रियंका शर्मा, सरिता शेखावत, राजेश सैन, सिमरन माटोलिया, सुमन सामरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिला मोर्चा के कार्यक्रम का संचालन रतननगर मण्डल अध्यक्ष संतोष पडि़हार ने किया, वहीं पार्टी कार्यालय में मीडिया प्रवक्ता नागेश कौशिक ने किया।