नवलगढ़ -धर्मनगरी नवलगढ़ के के भू-भाग में श्रीकृष्ण सिंधु सिचित वाणी से आप्लावित
करते हुए मिश्र परिवार द्वारा स्व वैध श्री चिरंजीलाल मिश्र के जन्म
शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन की
कथा सुनाते हुए श्री त्र्यम्बकेश्वर चैतन्य जी महाराज ने बाल लीला के
वर्णन में अविद्या रूपी पूतना को सदगति देने व अधासुर रूपी पाप का नाश
वकासुर रूपी दम्भ का दमन किया । भगवान ने बाल लीला के द्वारा गूढ तत्व का
निरूपण किया है । जल तत्व को विष से विमुक्त किया । गौ माता की सेवा के
विषय में बताया संसार में प्रसन्नता से जीने के लिए गोसेवा का पथ और
गोवर्धन पूजा के माध्यम से गोसेवा को अति महत्वपूर्ण बताया । प्रदेश मंत्री
मुकेश दाधीच का पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने दुप्पट्टा
पहनाकर स्वागत किया साथ ही महेंद्र मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया । मंच
पर सम्मानित संत समाज विराजित रहा । कथा में भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश
दाधीच , प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य विश्वम्बर पूनिया , भाजयुमो विस्तारक मनोज
बाटड़ , भाजयुमो जिला अध्यक्ष सतीश गजराज , भाजयुमो जिला महामन्त्री
यादवेन्द्र , भाजपा नेता कुबेर सिंह , बुद्धकरन बासोतिया , बगड़ भाजपा नगर
अध्यक्ष गोविन्द सिंह , मनोज शर्मा , मनीष शर्मा , विष्णुकांत महर्षि सहित
हजारो की संख्या में पुरुष और महिलाये मौजूद रहे ।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News