Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सही मीटर रीडिंग लेने के दिए निर्देश

सप्ताह में दो दिन मिलेगी एएनएम की सेवा का लाभ
जैसलमेर।
जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोटडी के अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित रात्रि चैपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को जो समय सीमा बताया उनमें उनकी समस्या के निस्तारण के निर्देष दिये। रात्रि चैपाल में जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, समाजेसवी जुगल किषोर व्यास, सवाईसिंह गोगली, उपखंड अधिकारी रणसिंह, तहसीलदार तुलछाराम विष्नोई, विकास अधिकारी सुखराम विष्नोई, सरपंच  पप्पूदेवी के साथ ही अच्छी संख्या में ग्रामीणजन व जिला अधिकारी उपस्थित थें।

दो दिन मिलेगा एएनएम सेवा का लाभ


     रात्रि चैपाल में जिला कलक्टर के समक्ष जानरा के ग्रामीणों ने बताया कि यहां एएनएम का रिक्त पद एवं ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारी के उपचार के लिए जैसलमेर जाना पडता है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को एएनएम की सेवा उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। वहीं कोटडी में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए कीटनाषक स्प्रे के निर्देष दिये। इस प्रकार रात्रि चैपाल के परिणाम स्वरूप अब जानरा के वाषिंदों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिला।

मीटर रीडिंग सही लेवें


     चैपाल मंे कोटडी व जानरा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरेलू बिजली की मीटर रीडिंग सही नहीं ली जाती है एवं बिल अधिक राषि के आते है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने अधिषाषी अभियंता विद्युत को निर्देष दिये कि वे आगे मीटर रीडिंग लेने की उचित व्यवस्था करावें।

आंगनवाडी केन्द्रों में पौषाहार समय पर मिलें

     चैपाल में कोटडी व जानरा में आंगनवाडी केन्द्रांे पर पौषाहार नहीं मिलने की षिकायत की। इस संबंध में जिला कलक्टर ने उप निदेषक महिला एवं बाल विकास को निर्देष दिये कि वे 15 दिवस में स्वयं समूह सहायता के माध्यम से आंगनवाडी केन्द्रों पर पौषाहार की व्यवस्था सुनिष्चित कर दें।