Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खाण्डल विप्र महासभा नवलगढ़ ने धूमधाम से मनाया भगवान् परशुराम का जन्मदिन

नवलगढ़ - आज अक्षय तृतीया पर खाण्डल विप्र महासभा ने भगवन परशुराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सबसे पहले भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की व भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मोके पर खांडल  महासभा के नवलगढ़ अध्यक्ष बजरंग लाल डिडवानिया ने कहा की हमें भगवन परशुराम  सिद्धांतो  पर चलना चाहिए और  भगवान परशुराम अमर हैं और वे न्यायप्रेमी रहे हैं। वहीँ महामंत्री कृष्ण गोपाल जोशी कहा की भगवान परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण रहे हैं। वे त्रेता व द्वापर युग से अमर हैं। भगवान परशुराम ऋषि जमदग्रि व माता रेणुका के पांचवे पुत्र व भगवान विष्णु के छठे अवतार  हैं। भगवान परशुराम का जन्म धरती पर राक्षसों के समूल नाश के लिए हुआ था।  साथ ही कहा कि भगवान परशुराम के सिद्धांतों पर अमल करने की आवश्यकता है और  भगवान परशुराम ने अन्याय और शोषण के उन्मूलन के लिए शास्त्र व शस्त्र दोनों का सहारा लिया था। इस मोके पर रमेश सुन्दरिया ,पत्रकार राजकुमार शर्मा ,पत्रकार  अनिल मिंतर , तरुण मिंतर , मन्नालाल रुथला ,कुरड़ाराम मंगलहारा ,कैलाश शर्मा।  योगेश शर्मा , मुकेश चोटिया सहित समाज  नागरिक उपस्थित थे