Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजसमन्द में आसमानी उड़ानों का प्रशिक्षण जगाएगा रोमांच

राजसमन्द- राजसमन्द जिले के केसुली स्थित मोरदन पहाड़ी क्षेत्र में एडवेन्चर स्पोर्ट्स पेराग्लाइडिंग और सोलोफ्लाईट एवं टेन्डम प्रशिक्षण का केन्द्र जल्द ही अपनी सेवाएं आरंभ कर देगा। इसके लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर तैयारियों की जा रही हैं।   प्रशिक्षण केन्द्र संचालन पायलट कुँवर अजिप्रतापसिंह ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र संचालन से संबधित तैयारियां की जा रही हैं। इसके अन्तर्गत क्षेत्र समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है और जल्द ही उपकरण केसुली पहुंचने वाले हैं। इस केन्द्र को लेकर केसुली व आस-पास के लोगों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। इसके उदघाटन के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की अतिविशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।  हाल ही जिला कलक्टर अर्चना सिंह ने भी केसुली के भ्रमण के दौरान इस क्षेत्र का दौरा किया और वहां हो रही तैयारियों का अवलोकन कर प्रसन्नता जाहिर की और कहा है कि यह क्षेत्र आसमानी रोमांचक गतिविधियों व प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त है और इससे राजसमन्द जिले को गौरव प्राप्त होगा।  जिला कलक्टर को पायलट कुँवर अजिप्रतापसिंह ने हवाई रोमांचक स्पोर्ट्स व प्रशिक्षण व सभी भावी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पायलट सिंह ने बताया कि इससे राजसमन्द जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं नई पीढ़ी इस प्रशिक्षण के जरिये आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेगी।  इसदौरान नाथद्वारा की उपखण्ड अधिकारी निशा, तहसीलदार भारद्वाज सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।