रिपोर्ट - श्याम रतन शर्मा
स्वामीसेही का जवान नरेश कुमार 13वीं राष्ट्रीय रायफल में है तैनात
6 मई की रात्री चिड़ावा स्थित बहन के घर से अचानक हुआ था लापता
उसी रोज जवान नरेश कुमार बेहाल अवस्था में पहुंचा था बहन के घर
बहन ने 8 मई को चिड़ावा थाने में गुमशुदगी का मामला करवाया था दर्ज
अनहोनी की आशंका के डर से जवान नरेश का परिवार में है दहशत
एक सप्ताह बाद पुलिस पहुची जवान के घर , परिजनों के लिए बयान
चिड़ावा (झुंझुनूं) : देश की सीमओं की रक्षा में तैनात जवान के घर में इन दिनों दहशत का
माहौल बना हुआ है , वजह है 13वीं राष्ट्रीय रायफल में तैनात आर्मी का एक
जवान का अचानक लापता हो जाना . 10 दिन से लापता जवान का आजतक कोई सुराग
नहीं लगा . चिड़ावा थाने में गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाए भी 9 दिन हो गया
मगर न तो पुलिस कोई सुराग लगा पाई है और नहीं उसकी खोज कोई खबर मिल रही है .
ऐसी स्थिति में परिवार का बुरा हाल हो गया है . जवान की माँ संतोष देवी तो
करीब करीब अपनी सुधबुध खो ही बैठी है वही जवान की पत्नी और बच्चों का भी
यही हाल दिखाई पड़ता है . हालात यह हो चले है की अनहोनी की आशंका के डर से
जवान नरेश का पूरा परिवार दहशत में माहौल में दिन काट रहा है . श्याम रतन
शर्मा की एक रिपोर्ट _
🔷 : मामला झुंझुनूं
जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र का है जहाँ 6 मई को अपनी बहन के घर बेहाल
अवस्था पहुंचा जवान अचानक देर रात्री को गायब हो गया जिसका आजतक कोई सुराग
नहीं लगा . जानकारी के अनुसार 13वीं राष्ट्रीय रायफल में तैनात आर्मी का
जवान नरेश कुमार कोठारी पिछले एक माह से छुट्टी पर था . छुट्टी के कई दिन
उसने अपने जालंधर स्थित सरकारी आवास पर अपनी पत्नी और बच्चो के साथ ख़ुशी
ख़ुशी बिताये . एक दिन अचानक जवान नरेश ने अपनी पत्नी मंजू को बोला की गांव
की यादे आ रही है . वैसे भी छुट्टी के कुछ दिन ही बचे है इसलिए गांव में
माँ पापा से मिलकर जल्दी लौट आऊंगा . 5 मई की शाम को जालंधर से चला और
दुसरे दिन चिड़ावा स्थित बहन के घर पंहुचा . लेकिन जिस हालत में वो बहन के
घर पहुंचा तो उसकी बहन निर्मला भी दंग रह गई . जवान की बहन निर्मला ने
बताया की 6 मई की करीब 12 बजे अचानक वो एक कार में सवार होकर बेहाल अवस्था
में पहुंचा . आते ही उसने कार के किराये पैसे चुकाने के लिए कहा और घर के
अन्दर आ गया . कार चालक को पैसे देकर बहन घर के अन्दर पहुंची तो जवान के
मुह से शराब की बदबू आ रही थी . जबकि उसकी बहन के अनुसार उसका भाई कभी शराब
नहीं पिता है . सफ़र की थकावट को समझते हुए बहन ने कुछ नहीं कहा और अपने घर
के काम में व्यस्त हो गई . कुछ देर बाद जवान का छोटा भाई संदीप भी वही
पहुच गया . बड़े भाई की स्थिति देख छोटे भाई की पूछताछ में जवान ने बताया की
रास्ते में उसके 46 हजार रूपए चोरी हो गए . उसके बाद बहन ने जवान को खाना
खिलाया और आराम करने को कहा . दिरभर तो सब ठीक रहा लेकिन उसी रात्री को
अचानक 32 वर्षीय जवान नरेश कुमार (कोठारी) बहन के घर से अचानक गायब हो गया .
सुबह बहन निर्मला ने स्वामी सेही स्थित अपने मायके फोन किया तो मालूम पड़ा
की जवान अपने घर भी नहीं पहुंचा . पुरे दिन भाई की तलाश में सभी
रिश्तेदारों और परिचितों को फोनकर पता किया मगर कही कुछ मालूमात नहीं मिली .
आख़िरकार परेशान बहन ने 8 मई को चिड़ावा थाने में भाई की गुमशुदगी का मामला
दर्ज करवाया .
🔶 : इस संबंध में जवान के
पिता राजपाल ने बताया की बेटे के लापता होने के बाद वो जालंधर स्थित आर्मी
केंट गए लेकिन वहा भी वो नहीं पहुंचा जिसके बाद वो राष्ट्रीय रायफल के
दफ्तर पहुंचे और उच्च अधिकारियो को अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी
और मदद की गुहार लगाई . जिसपर वरिष्ट अधिकारी ने झुंझुनूं एसपी से फोन पर
बात की और जवान का पता लगाने की बात कही . लेकिन फिर भी कोई कार्यवाई नहीं
हुई . परेशान पिता अपनी बहू और बच्चो को लेकर वापस गांव लौट आया और बेटे के
घर लौटने का इंतजार करने लगा . जैसे जैसे दिन बिताने लगे वैसे वैसे
परिजनों को अनहोनी की आशंका भयभीत करने लगी . जवान की पत्नी मंजू ने बताया
की उसके घर में शांति थी . नहीं कोई विवाद था वो तो गांव माँ पापा से मिलने
आये थे लेकिन वो घर नहीं पहुंचे . जिसके कारण उसके बच्चे और घर के सदस्य
काफी परेशान है .
🔷 : जवान की बहन निर्मला
ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया की उसके साथ जालंधर और चिड़ावा के बीच कोई न
कोई घटना जरुर हुई है . जिसके कारन ही उसने शराब का सेवन किया होगा . यहाँ
तक की उसके पास मात्र 10 रूपए ही थे जिसके कारन वो फटे हाल अवस्था में
उसके घर पहुंचा था . किसी न किसी परेशानी से घिरा होने की वजह से ही उसने
कोई बात उन्हें नहीं बताई . बहन निर्मला ने माना की उसका भाई परेशान तो था
लेकिन किस बात से परेशान था वो उसने नहीं बताई . बहन को आशंका है की सफ़र के
दौरान ही उसके साथ कोई घटना घटी है , परेशान बहन और पीड़ित पिता ने मिडिया
का सहारा लिया तब जाकर पुलिस हरकत में आई और रविवार देर शाम मामले की जाँच
के लिए फौजी के घर पुलिस पहुंची .
🔶 :
पीड़ित पिता की गुहार पर शाम को जब मिडिया उसके गांव पहुंची तो पीछे पीछे
पुलिस भी वहा पहुंची . मामले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने जवान की
पत्नी मंजू और जवान के भाई व पिता का बयान लिया . परिजनों की प्राथमिक
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है . पुलिस के पूछताछ
में सामने आया की बहन के घर से लापता हुए जवान के पास नगद राशी भी नहीं थी
. क्योकि उसके पास रूपए नहीं थे इसी लिए कार का किराया चुकाने के लिए बहन
से ही रूपए मांगे . वही पुलिस को नई जानकारी भी मिली की बीते पिछले माह
जवान के अकाउंट से चिड़ावा स्थित किसी ATM से करीब 33 हजार रुपार निकले गए .
वही जब वो बहन के घर आया तो उसके पास साईन किया हुआ 90 हजार का बैंक का
चेक भी था . इसी आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की है .
🔷 : इस बारे में चिड़ावा थानाधिकारी रणजीत सेवदा ने बताया की पुलिस
फौजी के काल डिटेल के आधार पर जाँच शुरू कर दी है और कार्यवाई का भरोसा
दिया है . आपको बता दे की 13वीं राष्ट्रीय रायफल का जवान नरेश कुमार
फिलहाल जम्मू & कश्मीर में तैनात था . जवान के लापता होने के बाद से ही
उसके सभी मोबाईल नंबर बंद आ रहे है . जवान नरेश कुमार के घर उसकी माँ
संतोष , पिता राजपाल , भाई संदीप और उसकी पत्नी मंजू , बेटा अनुज व बेटी
दीप्ती जवान के घर लौटने का बेशब्री से इंतजार कर रहे है . वही जरुरत है की
पुलिस भी जवान की तलाश में तेजी लाये और मामले की हकीकत को समझते हुए जवान
को तलाश करे ताकि देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवान के परिजनों को
न्याय मिल सके . अब देखना होगा की पुलिस जवान की तलाश में क्या करवाई करती
है . हालाँकि चिड़ावा थानाधिकारी ने आश्वाशन दिया है की पुलिस जवान का जल्द
ही सुराग लगा लेगी , लेकिन परेशान परिजनों को कैसे दिलाशा दिया जाय जिसका
बड़ा बेटा पिछले 10 दिन से लापता है .
