Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया , रविवार को जन्म हुआ था इस वीर का जो नहीं किसी से घबराया

जयपुर - देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप सिंह ( ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविवार विक्रम संवत १५९७ तदानुसार 9 मई,सन 1540 को अपने मामकोट पाली में हुआ था। और इस 28 मई को ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया , रविवार है। महाराणा प्रताप के  पिता राणा उदय सिंह सिसोदिया वंश के 12 वे राजा थे। महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा थे, मेवाड़ आज के राजस्थान का एक हिस्सा था, जिस पर राजपूत   शासन  करते थे। महाराणा प्रताप अपने युद्ध कौशल, राजनीतिज्ञ, आदर्श संगठनकर्ता और अपने धर्म और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने को तत्पर रहने वाले महान सेनानी थे। महाराणा प्रताप जन्मभूमि की स्वतंत्रता के संघर्ष के प्रतिक है. वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, आदर्श संगठनकर्ता और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने को तत्पर रहने वाले महान सेनानी थे. अपनी संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने वन वन भटकना तो स्वीकार किया मगर मुग़ल सम्राट अकबर के सामने अधीनता स्वीकार नहीं की।   

राजस्थान के मध्यकालीन इतिहास का सबसे चर्चित हल्दीघाटी युद्ध मुगल सम्राट अकबर ने नहीं बल्कि महाराणा प्रताप ने जीता था। साल 1576 में हुए इस भीषण युद्ध में अकबर को नाको चने चबाने पड़े और आखिर जीत महाराणा प्रताप की हुई. यह दावा राजस्थान सरकार की ओर से किया गया है. इसके पीछे सरकार ने इतिहासकार डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा के ताजा शोध का हवाला दिया गया है. डॉ. शर्मा ने अपने शोध सबूतों के साथ प्रताप को इस युद्ध का विजेता बताया है।

प्रताप स्वदेश पर अभिमान करने वाले, स्वतंत्रता के पुजारी, दृढ़ प्रतिज्ञ और एक वीर क्षत्रिये थे. सम्राट अकबर ने अपना समस्त बुद्धिबल, धनबल और बाहुबल लगा दिया था, मगर प्रताप को झुका नहीं पाया था। प्रताप अपनी सारी जिंदगी अपने दृढ़ संकल्प पर अटल रहे।  महाराणा प्रताप ऐसे थे जो किसी से भी नहीं घबराये।  घबराहट क्या होती है वो जानते भी नहीं थे। सच्चे हिन्दू शासक थे महाराणा प्रताप