रिपोर्ट - लक्की अग्रवाल
सेवानिवृत्त शिक्षक की अनूठी पहल
सेवानिवृत्त शिक्षक ने पिता के देहांत पर लिए संकल्प को साकार करते हुए श्मशान भूमि की बदल डाली दशा व दिशा
श्मशान भूमि में साढ़े चार सौ पेड़ लगाकर बना डाला उद्यान
होल्याकाबास का है मामला
श्रीमाधोपुर। कहते हैं कि कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता ,जीवन में हारा वही जो लड़ा नहीं होता -----इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अनूठी पहल की है। श्रीमाधोपुर उपखण्ड के होल्याकाबास ग्राम के एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी कठिन मेहनत,रूपयोंं तथा जन सहयोग से गाँव के श्मशान घाट की दशा व दिशा को बदल डाला। होल्याकाबास निवासी तत्कालीन शिक्षक झाबरसिंह मीणा के पिता का देहांत अप्रैल 2001 में हो गया था। जब शिक्षक अपने पिता के देहांत के बाद अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुँचा तो श्मशान घाट की दशा को देखकर उसकी रूह कांप उठी और उसने अपने पिता की जलती चिता के सामने खड़ा होकर श्मशान भूमि की दशा व दिशा को बदलने का एक कड़ा संकल्प लिया और उसी दिन से मेहनत शुरू कर दी। शिक्षक मीणा को उस समय राजकीय सेवा में सेवारत होने के कारण जितना भी समय मिला उसका सदुपयोग शमशान भूमि में कार्य करने में लगा दिया। धीरे धीरे उसकी मेहनत रंग लाने लग गई। जैसे ही शिक्षक 2009 में सेवानिवृत्त हुए वैसे ही अपना सारा समय श्मशान भूमि में नि:स्वार्थ भावना से कार्य करने में देने लग गये। भतीजे की लगातार मेहनत को देखकर चाचा जगदीश प्रसाद ने भी कार्य में हाथ बँटाना शुरू कर दिया। चाचा भतीजा ने सबसे पहले श्मशान भूमि में जन सहभागिता के तहत साढ़े सात लाख रु. की लागत से चारदीवारी का निर्माण करवाया उसके बाद पर्यावरण के शुद्धीकरण एवं लोगों को जागरूक करने के लिए पेड़ लगाना शुरू कर दिया। दोनों की लगातार मेहनत का सपना 2013 में साकार हुआ और दोनों चाचा भतीजे ने मिलकर श्मसान भूमि में चार चां लगा दिए।

श्मसान को बदला उद्यान में। सेवानिवृत शिक्षक झाबरमल मीणा ने वर्तमान में श्मसान भूमि को एक बगीचे में बदल डाला। एक समय वह था जब ग्रामीण श्मसान भूमि की ओर जाने में दनि में डरते थे और आज वर्तमान समय ऐसा है जंहा ग्रामीण सुबह शाम को घुमने के लिए श्मसान भूमि में जाते हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षक मीणा ने 40 प्रकार की प्रजातियों के कुल 450 पेड़ पौधे लगाकर श्मशान भूमि की दशा व दिशा को बदलकर उसे एक उद्यान में बदल दिया। दोनों चाचा भतीजा रोज अलसुबह साढ़े पांच बजे श्मशान भूमि में आकर ११ बजे तक साफ-सफाई व बेजुबान पक्षियों के लगाये गए 42 परिण्डों में पानी डालते हैं तथा श्मशान भूमि में लगे पेड़ पौधों की सार सँभाल कर पानी देने का कार्य करते हैं। वर्तमान में ग्रामीणों के सहयोग से श्मशान भूमि में बैठने के लिए 11 सीमेंट चैयर,तीन सीमेंट के चबूतरे मय टीनशेड तथा अन्य प्रकार के विकास के कार्य करवाए गए हैं।