खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। कस्बे की रा.उ.मा.वि.के खेल मैदान में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में क्षेत्रीय विधायक झाबरसिंह खर्रा,उपखण्ड अधिकारी ब्रह्ममलाल जाट सहित सैकड़ो महिला एवं पुरूषों ने योगाभ्यास किया। विधायक झाबरसिंह खर्रा ने योगाभ्यास के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया तथा योग से ही मानव का शरीर स्वस्थ्य रह सकता हैं। मावन जीवन में योग का काफी महत्त्व बताया। योग शिक्षक महेन्द्र सैनी ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं लोगों को योगाभ्यास करवाया। वहीं समारोह में राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार सुमन चौधरी,न्यायब तहसीलदार,विकास अधिकारी सीआर मीणा सहित पंचायत समिति के सभी कार्मिक अनुपस्थित रहें। योगाभ्यास के बाद लोगों को पंतजलि की ओर से एलोवीरा का ज्यूस पिलाया गया। वहीं ग्राम मूंडरू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श पीएचसी में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.ओपी झरवाल की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। योगा टीचर डॉ. दीपक पारीक ने योग के आठ चरणों के बारे में बताते हुए समस्त स्टाफ के साथ योग क्रियाएं की। वही ग्राम बागरियावास में योग दिवस पर ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया और क्रिशल फाउंडेशन के द्वारा अटल सेवा केंद्र में ग्राम वासियों को राजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कस्बें की महात्मा गाँधी महाविद्यालय,होल्याकाबास राजकीय उ.मा.वि.सहित सभी नीजी एवं गैर शिक्षण संस्थाओं में योग दिवस मनाया गया।