पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।
नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित पोदार जीपीएस सी.बी.एस.ई., पोदार टायनी टोडलर प्ले स्कूल, पोदार सीनियर सैकेण्डरी हिन्दी माध्यम, नवलगढ में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पोदार काॅलेज, पोदार टी.टी. काॅलेज एवं पोदार जीपीएस, पोदार टायनी टोडलर के सभी छात्र एवं छात्रों व अध्यापकों ने भाग लिया। योग शिक्षक पंतजली योगपीठ के नवलगढ तहसील प्रभारी योगाचार्य मदन जी गोस्वामी ने छात्र- छात्राओं व अध्यापकों को उष्ट्रासन, वृक्षासन, ताडासन, कपाल भांति प्राणायाम, अनुलोम - विलोम प्राणायाम, सिंहासन, हास्यासन सहित विभिन्न आसन, प्राणायाम व योगिक क्रियाओं के अभ्यास करवाये व जीवन में योग के महत्व पर विस्तार से बताया योगाचार्य ने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। इस मौक पर पंतंजली युवा भारत के जिला प्रभारी प्रमोद बालौदा उपस्थित थे। इसी प्रकार पोदार सी सै हिन्दी माध्यम एवं पोदार आई टी आई में योग गुरू मनस्वी सोनक के नेतृत्व व निर्देशन में सभी शिक्षकगण , प्रधानाचार्य व छात्र एवं छात्राओं ने योगाभ्यास किया। योग गुरू मनस्वी सोनक ने योग के इतिहास व इसके अन्तर्राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पोदार ट्रस्ट के चैयरमेन कान्तिकुमार आर पोदार का मानना है कि योग के साथ प्राकृतिक चिकित्सा व तन-मन, का स्वास्थ्य दोनो इससे जुडे हुए हैं। योग से शरीर को मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है इसलिए सभी को मानसिक स्वास्थ्य के लिए परमात्मा का ध्यान करना भी जरूरी है। पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी वेदिका पोदार की सोच है कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।अतः सभी को नियमित योगाभ्यास करके शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार ने सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित की है।