Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किन्नरों ने भी मनाया योग दिवस

खबर - जयंत खांसरा / नरेंद्र स्वामी
खेतड़ी - विश्व योग दिवस पर बुधवार को सभी जगहों परयोग दिवस के अनेको कार्यक्रम हुए लेकिन कस्बे में विश्व योग दिवस पर एक अलग ही स्वरुप देखने को मिलाजब सुबह सुबह किन्नर समाज के रेखाबाई पाटननूरी देवी जयपुरतथा रजनी राजूभाई किन्नरकी अध्यक्षता में योग करते नजर आए । राजू भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकीजमकर तारीफ की और कहां कि मोदी जी ने दिखा दिया है कि भारत कहीं भी अन्य देशों से पीछे नहीं है पूरे विश्व को योग का संदेश दे दिया है। वही कस्बे के पोलोग्राउंड में उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु की अध्यक्षता में विश्व योग दिवस पर 1 घंटे की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका की तरफ से एक दिन पहले हीग्राउंड की सफाई कर योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई। उपखंड अधिकारी ने आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कियोग दिवस के इस कार्यक्रम के द्वारा सभी अपने साथियों और घरवालों को योग के लिए प्रेरित करें । पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर नेशिविर को संबोधित करते हुए कहा कि हर योग करने की समय-सीमा भी निर्धारित होनी चाहिए कि कौन सा योग कितने समय तक करना है।नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह ने शिविर में आए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।योग शिविर में प्रधान मनीषा गुर्जर डी वाई एसपीवीरेंद्र कुमार मीणाबीसीएमओ डॉक्टर छोटे लाल गुर्जर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा आत्म निष्ठानन्द महाराजडॉक्टर पारस वर्माबीईओ भूपेंद्र सिंह शेखावतडॉक्टर संजय कुमार सैनीअध्यापिका पूजा मीणा मंजू सैनी थाना अधिकारी हरदयाल सिंह ए बी इ ओ रामकुमार सिराधना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों ने भगवान धन्वंतरी के प्रतीक चिन्ह पर पुष्प अर्पित किए।योग शिक्षक पवन कुमार सैनी तथा मंजीत सिंह नेयोग करवायाऔर डॉक्टर कमलेश कुमार शर्मा ने मंच संचालन करते हुए योग शिविर की विस्तृत जानकारी दी।शिविर के समापन पर सभी ने शांति पाठ किया तथा विश्व शांति के लिए शपथ ली।