Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल नवलगढ़ के छात्र छात्राओं ने ली योग दिवस पर रोजाना योग करने की शपथ

नवलगढ़ - आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बे के न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया शारीरिक शिक्षक मंगलचंद की देखरेख में बच्चों ने आसन किये हिंदी व्याख्याता कैलाश सैनी ने बच्चो को योग के लाभ बताये और प्रतिदिन योग करने की शपथ दिलाई।  संस्थान के निदेशक नागरमल बलौदा ने कहा की योग अभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म , आत्म संयम एवं पूर्णता की एकत्मकता तथा मानव एवं प्राकृतिक के बीच सामजस्य प्रदान करता है। योग हमरी जीवन शैली में परिर्वतन लाकर हमारे अन्दर जागरूकता उत्पन्न करता है। योग में ही हमारा आत्म विश्वास समाया हुआ है, ऐसा स्वीकार करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय प्राचीन विद्या है, जीवन का पहला सूत्रा निरोगी काया है और यह योग से ही संभव है। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार व् शिक्षक मौजूद थे