Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चित्तौड़गढ़ में योग को लेकर देखते ही बना लोगों का उत्साह

मंत्री , सांसद, विधायक, जिला कलक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास
चित्तौड़गढ़।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरा बादल स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों व्यक्तियों ने विभिन्न योगाभ्यास किए। प्रारम्भ में नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन मंत्राी श्रीचन्द कृपलानी, सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्राीय विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह ने दीप प्रज्जवलन कर योग अभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
योग प्रशिक्षण में नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन मंत्राी श्रीचन्द कृपलानी,, सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्राीय विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या,  नगर परिषद उपसभापति भरत जागेटिया, रतन लाल गाडरी, जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव, यू.आई.टी. सचिव सी.डी. चारण, उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार खटीक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. इन्द्रजीत सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. गोपाललाल अरोड़ा सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं आमजन ने स्टेडियम में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
योगाभ्यास में योगासन, प्राणायाम, भामरी, अनुलोम विलोम, कपाल भाति, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, शलभासन, मकरासन, भुजंगासन, शवासन सहित अनेक क्रियाओं का योगाभ्यास किया गया। योगासन में खड़े होकर, बैठकर, पेट के बल लेटकर तथा पीठ के बल लेटकर विभिन्न योग क्रियाएं की गई।
कार्यक्रम में योगाभ्यास का प्रशिक्षण पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष एवं योग शिक्षक सुरेश शर्मा द्वारा दिया गया। योगाभ्यास के दौरान बताया गया कि ‘‘करेंगे योग तो रहेंगे निरोग‘‘ योग शरीर को स्वस्थ्य बनाता है। व्यक्ति अच्छ विचारों से योग करेगा तो वह स्वस्थ रहेगा और अपने कार्य निपुणता से कर सकेगा।
योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात् पतंजलि एवं भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बिस्किट, ज्यूस व छाछ का वितरण किया गया। योगाभ्यास के दौरान गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, मीडिया कर्मी इत्यादि उपस्थित थे।
‘‘चलो योग की ओर‘‘ पुस्तिका का विमोचन
योग शिक्षक सुरेश शर्मा द्वारा लिखित ‘‘चलो योग की ओर‘‘ पुस्तिका का नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन मंत्राी श्रीचन्द कृपलानी, सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्राीय विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने विमोचन किया। मंत्राी  कृपलानी ने कहा कि पुस्तक योग में रूचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। पुस्तिका में विभिन्न योग क्रियाओं का चित्राण किया गया है।