समारोह में पतंजलि वरिष्ठ योग प्रशिक्षक गोस्वामी मदन पुरी व् युवा भारत के जिला प्रभारी प्रमोद बलोदा ने आयुष विभाग भारत सरकार , आर आर मुरारका चेरिटेबल ट्रस्ट व् पतंजलि योग पीठ नवलगढ़ ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया । इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रौढ़ों सहित युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कई उत्साही युवा निर्धारित समय से पूर्व ही अभ्यास हेतु जगह रोक आरक्षित करते नजर आये। समारोह के मुख्य अतिथि उप खण्ड अधिकारी नवलगढ़ दुर्गा प्रसाद मीणा , विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी विनोद कुमार ,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अनीता खीचड़ , डीएसपी प्रभातीलाल , प्रशिक्षु डीएसपी लोकेन्द्र दादरवाल , थानाधिकारी नवलकिशोर मीणा व आर आर मुरारका चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा , युवा नेता योगेंद्र मिश्रा ,समाज सेवी कैलाश चोटिया रहे।
सभा को नवलगढ़ के उपखण्ड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी , विद्यार्थी, महिलाये , बच्चे तथा विभिन्न संस्थानों ने प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सह प्रशिक्षक के रूप में सुरभि झाझड़िया, कंचन चेजारा व सौरभ शर्मा ने जीवन्त प्रदर्शन कर सही तरह से अभ्यास करने में शिविरार्थियों की मदद की। उक्त जानकारी पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक गोस्वामी मदन पुरी ने दी। कार्यक्रम के दौरान आये हुए सभी लोगो को आर आर मुरारका चेरिटेबल ट्रस्ट की और से संजय शर्मा सेवज्योति ने जूस व् फल व् पतंजलि योग समिति नवलगढ़ से आये हुए सभी लोगो को स्वदेशी खाद्य उत्पाद वितरित किये गए।
योग करने के लिए युवा नेता योगेंद्र मिश्रा ,समाज सेवी कैलाश चोटिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौधुरी , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश सैनी , सुनील सांभरा , दीपचंद पंवार ,जीतेन्द्र यादव , एएसआई ललिता , ओमप्रकाश जोशी , आरओ प्रमोद सोनी , एसआई ललित शर्मा , स्टोर इंचार्ज अनिल शर्मा , सब इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र डॉ महावीर सैनी ,मुरली मनोहर चोबदार , रामवतार सबलानिया ,मंगतू राम खत्री , डॉ महेंद्र जाखड़ , डॉ सुनील गुप्ता , डॉ जाकिर हुसैन , थावर सिंह , सहित हजारों की संख्या में नवलगढ़ के हजारों नागरिक मौजूद थे ।



