Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

योग है स्वच्छ जीवन का आधार - संतोष अहलावत

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। योग एक स्वच्छ व रोग रहित जीवन का आधार है ,इसलिए सभी वर्गो को योग पर विशेष ध्यान देना चाहिए उक्त कथन सांसद संतोष अहलावत ने बुधवार क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव गाड़ाखेडा में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता है आज पुरे विश्व में योग के माध्यम भारत का डंका बज रहा है। विश्व के दो सौ से अधिक देश आज के दिन को विश्व योग दिवस के रूप में मनाते हुए अपने योग को अपना रहे है। ये भी भारत देश की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए रोजाना योग करने की बात कही। कार्यक्रम को बुहाना प्रधान कविता यादव ,उप प्रधान राजपाल सिंह ,कृष्ण यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया।