Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
खिरोड़ के सेठ रघुनाथ प्रसाद क्याल राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सरपंच स्नेह कंवर के मुख्यातिथ्य एवं प्रधानाचार्य रणजीत सिंह की अध्यक्षता में योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ। योग शिक्षक हितेश दत्तुसलिया ने योगाभ्यास करवाया। इसी प्रकार बसावा के सेठ सीताराम क्याल राआउमावि में भी उप सरपंच रामचंद्र यादव व प्रकाशचंद्र शर्मा के आतिथ्य में योगाचार्य वैद्य महेश शर्मा ने पहला सुख निरोगी काया के लिए योग की महत्ती आवश्यकता बताते हुए योगाभ्यास करवाया। प्रधनाचार्या रेखा जांगिउ़ ने योग दिवस के बारे में बताया वहीं प्रधनाचार्य जय सिंह कुलहरि ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन पवन दाधीच ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद थे जबकि जनप्रतिनिधि व ग्रामवासियों की उपस्थिति का अभ्ज्ञाव रहा। बसावा गांव में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चल रहे श्रीराम स्किल सेंटर पर भी योगाभ्यास करवाया गया। सेंटर के संचालक सुनील दूत भजनलाल दूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सरपंच मनेष कुमार, अशोक पटवारी, सुगन सिंह दूत आदि ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार भानावाली ढ़ाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी जयप्रकाश ढ़ावा एवं धन्नाराम सैनी के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। प्रधानाध्यापक रामगोपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।