खबर - पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा । काफी दिनों के इन्तजार के बाद शहर में शुक्रवार से शुरु हुई बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार सवेरे से आसमान में काले बादल छाये रहे और रिमझिम बरसात होती रही। झमाझम बरसने वाली घटाएं शनिवार को आसमान में उमड़ती-घुमड़ती रहीं। सुबह से ही इंद्र देवता शहर में जमकर बरसे। मौसम में अचानक हुई ठण्डक से माहौल खुशनुमा हो गया। हालांकि भारी वर्षा की चेतावनी जैसी तो बारिश नहीं हुई फिर भी आज की बारिश से शहरवासी प्रसन्न नजर आए। शनिवार को घटाओं ने समूचे शहर को जबरदस्त भिगोया। भीलवाड़ा सहित जिले के अधिकांश हिस्सों को बारिश की बूंदों ने भिगोया। बनेड़ा में भी कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली और जमकर बारिश होने के समाचार है। शनिवार को शहर में हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश का इन्तजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का दौर अगले दो दिन बने रहने की सम्भावना है।
भारी वर्षा की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने जिले में 21 से 24 जुलाई तक भारी वर्षा होने की सूचना दी हेै। जिला कलक्टर कार्यालय के आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी ने जिले के समस्त तहसीलदारों को उनके क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने हेतु पाबंद करने तथा किसी भी प्रकार के जान, माल आदि की हानि न हो इस हेतु आम जनता को सतर्क करने को कहा है। उन्होंने बाढ़/आकाशीय बिजली करने से आकस्मिक घटनाओं में जनहानि, पशुहानि एवं अन्य प्रकार की हानि की सूचना तुरन्त नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश भी दिये हैं।
हरियाली अमावस्या आज
हरियाली अमावस्या से एक दिन पूर्व बारिश होने से लोगों को पिकनिक मनाने के लिये उचित माहौल मिल गया है। रविवार को छुट्टी और हरियाली अमावस्या होने के कारण लोग आज ही परिवार के साथ पिकनिक स्पाॅट के लिए रवाना हो गए। हरियाली अमावस्या को लेकर शनिवार से ही पिकनिक स्थलों की ओर लोग रवाना हो गए। आज भी सैकड़ों लोग बारिश में भीगते हुए हरणी महादेव, स्मृति वन, पातोला महादेव आदि पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। रविवार को भी शहर के समस्त पार्को व पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ेगी।