Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कंचनपुर में इन्द्र भगवान को रिझाने के लिए किया हवन

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। कस्बे के कंचनपुर गांव में किसानों ने इन्द्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए गुरूवार को तेजाजी मंदिर हवन किया गया। किसान बनवारी लाल यादव का कहना है कि उपखण्ड क्षैत्र सहित आस पास के गांवों में काफी समय से बारिश नहीं के कारण फसल बर्बाद व जलने लगी है व गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए है। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने यज्ञ के दौरान भगवान को रिछाने के लिए मंगल गीत गाए। इस मौके पर सुवालाल कुमावत,बनवारी लाल यादव,भागीरथ प्रसाद यादव,माधू यादव,सोमेश शर्मा,बद्री प्रसाद जांगिड,गोरीशंकर यादव, संतोष शर्मा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें।