खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -इनदिनों गृहणियों कोयह समझ नहीं आ रहा है कि वह अपनी रसोई का बजट किस प्रकार व्यवस्थित करें।क्योंकि सब्जियों के दामों में आजकल बेतहाशा वृधि हुई है।मुख्यत: टमाटर जोकि रसोई में ग्रहणी का एक आवश्यक व्यंजन बनाने का साधन है टमाटर सलाद, सब्जी ,चटनी, सलाद डेकोरेशन सभी में अपनी उपयोगिता दर्शाता है।टमाटर के बिना हर व्यंजन बेरंग और बेस्वाद नजर आता है।जबकि बाजार में इन दिनों टमाटर से सस्ते अनार मिल रहे हैं ।इन दिनों खेतड़ी बाजार मेंटमाटर 80से 90किलो के भाव से मिल रहा है।इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पढ़ रहा है।जहां सब्जी बनाने में दोसेचारटमाटर का उपयोग होता था अब दामों में भारी बढ़ोतरी के कारण एक टमाटर से काम चलाना पड़ रहा है।सब्जी मंडी के थोक विक्रेता गिरिराज सैनी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस समय देसी टमाटर की फसल नहीं हो रही है इस कारण से हिमाचल से टमाटर आ रहा है थोक में टमाटर 45 से 65रूपये किलो मिल रहा है।मार्च , अप्रैल तथा नवंबर में देसी टमाटर की फसल होती है तब टमाटर सस्ती दर पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध होता है।
इनका कहना है-शांति देवी निवासी चांदमारी रोड वार्ड नंबर 3
जब मीडिया कर्मी कस्बे की सब्जी मंडी में टमाटर के भाव की जानकारी लेने पहुंचे तो वहां चांदमारी रोड वार्ड नंबर 3 निवासी शांति देवी से बात की तो उन्होंने बताया किपहले सब्जी में तीन टमाटर डालते थे जबकि अब एक से ही काम चलाना पड़ रहा है इससे सब्जी का स्वाद बिगड़ गया है टमाटर केबढ़ते भाव के कारण काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना है-संविदा कर्मी लीलाराम गुर्जरअस्पताल में लैब सहायक के पद पर कार्यरत संविदा कर्मीलीलाराम गुर्जर ने बताया कि हमें 6750 रुपए मानदेय मिलता है और वह भी मिले हुए अब चौथा महीना चल रहा है।ऐसे में टमाटर की बढ़ती हुई रेट के कारण खरीदना मुश्किल हो रहा है जिससे सब्जी का स्वाद बेरंग हो गया है।
इनका कहना है- जेपी सोनी
आज जब सब्जी मंडी पहुंचा तो टमाटर के भाव सुनकर चौक गए। अनार से भी महंगा टमाटर खेतड़ी सब्जी मंडी में मिलेगा जो कि खेतड़ी इतिहास में पहली बार हो रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि टमाटर के धाम इतने महंगे क्यों होते जा रहे इसमें सरकार की क्या व्यवस्था और भूमिका है समझ नहीं आ रहा है। कहीं बीच में कालाबाजारी तो नहीं हो रही है।

अस्पताल में लैब सहायक के
पद पर कार्यरत संविदा कर्मीलीलाराम गुर्जर ने बताया कि हमें 6750 रुपए मानदेय मिलता है और वह भी
मिले हुए अब चौथा महीना चल रहा है।ऐसे में टमाटर की बढ़ती हुई रेट के कारण खरीदना
मुश्किल हो रहा है जिससे सब्जी का स्वाद बेरंग हो गया है।