Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साहित्य ही समाज में व्याप्त रीतियों-कुरीतियों का अहसास करता: गुर्जर

खबर - पंकज पोरवाल
स्व. श्री श्याम बनवाड़ी की पुण्य स्मृति मे यूनेस्को द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी एवं साहित्यकार सम्मान समारोह
 भीलवाड़ा।
साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा स्व. श्री श्याम बनवाड़ी ने न केवल पत्रकारिता के चार दशक लम्बे जीवन में आदर्श पत्रकारिता की छाप छोड़ी अपितू सामाजिक क्षेत्र मंे यूनेस्को के माध्यम से जनसेवा के जो आयाम रचे है जिन्हें कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। यह विचार राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने उद्बोधन में कहे। वे यहा स्व. श्री श्याम बनवाड़ी की पुण्य स्मृति में जिला यूनेस्को द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ओजस्वी कवि योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि साहित्यिक क्षेत्र में कविता की साधना करने वाले जिन कलमकारों को यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया गया है वे समस्त कलमकार वाकई इस सम्मान के वास्तविक हकदार है। यूनेस्को ने सदैव ही साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित व प्रेरित किया है, क्योंकि साहित्य ही समाज का वो दर्पण है जो समाज में व्याप्त रीतियों-कुरीतियों का अहसास करता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति ओम नराणिवाल, यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश सचिव जेपी भट्नागर व यूनेस्को के संयोजक गोपाल लाल माली ने श्याम बनवाड़ी को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए नई पीढ़ी से अपिल की कि वे उनके बताए हुए सद्मार्ग पर चलकर न केवल अपने लिए मुकाम स्थापित करें अपितु परोपकार के कार्याें को अंजाम देकर आदर्श समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। यूनेस्को के सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि समारोह में भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ व जनप्रिय तथा राष्ट्रीय कलमकारों व साहित्यकारों का श्रीफल, शाॅल व सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में शाहपुरा के साहित्यकार कैलाश मण्डेला, हास्य कवि प्रहलाद पारीक, ओजस्वी कवि नरेन्द्र दाधीच, साहित्यकार जमनालाल बाहेती, गजलकार मुकेश परवाना व हास्य कवि दीपक पारीक, प्रसिद्ध कहानीकार रतन कुमार सोबरिया को साहित्यिक क्षेत्र में किये योगदान एवं श्रेष्ठ कार्य के लिए ‘‘स्व. श्री श्याम बनवाड़ी साहित्यकार सम्मान’’ से नवाजा गया। सभी आगन्तुकों व अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अरविन्द कुमार चैधरी व यूनेस्को यूथ क्लब के अध्यक्ष वैभव बोहरा ने किया। समारोह में साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर यूनेस्को के प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद राय व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन मानसिंहका, भूपेन्द्र दत्ता, जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, रामस्वरूप राठी, राकेश जैन, नंद किशोर पारीक, संजय शर्मा, विशाल विजयवर्गीय, सतीष बोहरा, डाॅ. कुलदीप नरूका, श्रीमती इन्द्रा सोनी, श्रीमती रेखा लोढा, दिनेश जैन, अशोक राठी, दिनेश अरोड़ा, आशीष सैनी, प्रसिद्ध सिंघवी, बी.एल. मून्दड़ा, श्याम सुन्दर सुमन, बंशीलाल पारस, दिनेश छीपा, विजय शंकर शर्मा, चिंरजीलाल टांक, शंकर लाल गोयल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।