Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्यों समझौता कर लेते है माता पिता ऐसे शिक्षकों से जो उनके बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करते है

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी - स्कूल शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। और माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा के मंदिर में शिक्षा लेने के लिए भेजते है लेकिन कई शिक्षक उन बच्चों के साथ अमानवीय व्यव्हार करते है लेकिन 100 में से 99 माता पिता समझौता करके बैठ जाते है ऐसा क्यों , क्या जिसने इतना क्रूर व्यव्हार किया है उसे सजा नहीं मिलनी चाहिए।  अगर बार अगर समझौता हो जाता है तो क्या वो अध्यापक आगे ऐसी गलती नहीं करेगा।  अभी एक मामला यहाँ का भी हुआ।  जिस लड़के की पिटाई हुई उसने मिडिया के सामने खुला बयां दिया की किसने मारा तथा उसके पिता ने भी अपनी बात कही।  लेकिन कुछ समय बात पिता का फ़ोन आता है की पत्रकार जी खबर मत लगाना , हमारा समझौता हो गया है।  मेरा केवल इतना पूछना है आप सभी से क्या इस तरह के समझौते से मारने वाले के होसलें बुलंद नहीं होंगे ? जिसने भी अमानवीय कृत्य किया है उसे सजा मिलनी चाहिए या नहीं।  ऐसा मामला केवल यही नहीं अपितु कई जगह होता है लेकिन मामले दब जाते है।  माता पिता को चाहिए ऐसी बातों का सामना करें। जितना हो सके उनको सजा दिलाये जिससे आईन्दा ऐसी हरकत ना करें। हम किसी का नाम नहीं लेना चाहते है लेकिन उन शिक्षकों से विनती है की आप अपने प्रोफेशन को गन्दा ना करें।  पैरंट्स अपने बच्चों को आपके भरोसे शिक्षा के मंदिर में भेजते है। कम से कम उसका लिहाज करें।  आप से आशा करते है की आप इस बात को समझेंगे। आप गुरु की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इस और ध्यान देंगे.