जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री कमसा मेघवाल ने किया ध्वजारोहण
सराहनीय सेवाओं के लिए 22 लोगों को दिए प्रशस्ति-पत्र
जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर में 15 अगस्त, 2017 को 71 वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमसा मेघवाल ने सोनार दुर्ग की तलहटी पर स्थित शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रातः कालीन मुख्य समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड का खुली जिप्सी में खडी होकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर परेड कमाण्डर हुकमसिंह भाटी के नेतृत्व में पहली बार परेड में शामिल हुई सीमा सुरक्षा बल की टूकड़ी के साथ ही राजस्थान पुलिस, अरबन होमगार्ड्स, एन.सी.सी. जूनियर, स्काउट, गल्र्स गाईड्स, एस.पी.एस.की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया एवं मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए सलामी मंच के आगे से गुजरे।
मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री कमसा मेघवाल ने स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिये 22 व्यक्तियों को प्रशंसा-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, नगरपरिषद की सभापति कविता खत्री , नगर विकास न्यास के अध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र सिंह ,जिला कलक्टर कैलाष चन्द , जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, जिला एवं सत्र न्यायाधीष ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूर्णिमा गौड, पूर्ण कालीक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डाॅ. महेन्द्र कुमार गोयल , उपसभापति रमेष जीनगर,पूर्व विधायक गोवर्द्धन कल्ला , पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ,पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन , समाजसेवी जुगल किषोर व्यास, के साथ जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं अच्छी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।
स्वाधीनता दिवस पर दी बधाई
जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री श्रीमती मेघवाल ने स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होेंने देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के साथ ही महान् सपूतों को शत्-शत् स्मरण करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण देश को आजादी मिली। महान् सपूतों ने देष के संविधान का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया उन्हें भी शत्-शत् नमन।
राज्यपाल सन्देश का पठन
स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ने राज्यपाल के सन्देश का पठन किया। इस अवसर पर नगर की राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पुलिस बैण्ड की मधूर धूनों पर सामुहिक व्यायाम एवं शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार बालिकाओं द्वारा कमल की पंखूड़ियों के बीच प्रकट हुई भारतमाता का दृश्य बहुत ही आकर्षक रहा।
नए भारत का संकल्प की शपथ दिलाई
जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री मेघवाल ने समारोह में सभी सम्भागियों को ’’नये भारत का संकल्प ’’ की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लेते है कि वर्ष 2022 तक नए भारत का निर्माण करेंगे इसके साथ ही संकल्प लेते है कि स्वच्छ , गरीबी मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त ,सम्प्रदायवाद मुक्त ,जातिवाद मुक्त भारत का निर्माण करेंगे एवं नये भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि के लिये हम सब मन और कर्म से जुट जाएगें।