खबर - पंकज पोरवाल
कोई दिखा रहा वीरुगिरी तो कोई समस्याएं कर रहा उजागर
भीलवाड़ा । कन्या महाविद्यालय में चुनाव नजदीक आते ही इसकी बिसात बिछना शुरु हो गई है। छात्रा नेताओं ने भी जोर आजमाना और स्वयं को छात्राओं की हितैषी बताने का प्रयास शुरु कर दिया है। यह प्रयास पिछले माह प्रथम वर्ष में प्रवेश से वंचित रही छात्राओं को लेकर प्रारम्भ हुआ था जो अब काॅलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी जारी है। ऐसा ही नजारा आज सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय में देखने को मिला जहां छात्राओं के दो गुट समस्याओं को लेकर आंदोलन करते दिखाई दिये। एक छात्रा गुट ने वीरुगिरी दिखाई तो वहीं वर्तमान छात्रा संघ अध्यक्ष ने काॅलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्राओं ने दिखाई वीरुगिरी
शहर के सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका महाविद्यालय में एनएसयूआई की छात्राओं ने वीरूगिरी दिखाते हुए काॅलेज की छत पर चढ़ कर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्राएं काॅलेज में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही पांच सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। बाद में कॉलेज स्टाफ के आश्वासन मिलने पर छात्राएं नीचे उतरी। जानकारी के अनुसार छात्राएं महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने, कला वर्ग में लगातार दो साल से खाली चल रहे पदों को भरने, प्रवेश से वंचित व अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्राओं को महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में छात्राओं को इच्छुक विषय प्रदान करने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस गार्ड की व्यवस्था करने, कन्या छात्रावास के दरवाजे को महाविद्यालय से करने, महाविद्यालय में पूर्ण रूपेण वाई-फाई करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इस मौके पर एनएसयूआई जिला महासचिव शांति अहीर, मंजू जाट, अनिषा ओझा, रितु खटीक, पूजा तोषनीवाल सहित कई छात्राएं मौजूद रही। बाद में काॅलेज स्टाफ के आश्वासन मिलने पर छात्राएं नीचे उतरी।
जाट ने दिया ज्ञापन
छात्रा संघ अध्यक्ष राधा जाट के नेतृत्व में आज छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर समाज कल्याण विभाग के छात्रावास का मुख्य द्वार महाविद्यालय में खुलने का विरोध जताया। जाट ने ज्ञापन में बताया कि समाज कल्याण विभाग के छात्रावास का मुख्य द्वार काॅलेज में खुलने से छात्राओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि समाज कल्याण विभाग व अभिभावकों के वाहन तेज गति से आते जाते है जिससे दुर्घटनाएं होने का अंदेशा है और असामाजिक तत्व भी कन्या महाविद्यालय में प्रवेश कर सकते है। साथ ही छात्राओं का अध्ययन व खेलकूद भी इससे प्रभावित होगा। जाट ने प्राचार्य से मांग की कि छात्रावास का मुख्य द्वार शास्त्रीनगर की ओर रखा जाए जिससे छात्राओं को परेशानी नहीं होगी और विभाग का काम भी सुचारु रुप से चलेगा। ज्ञापन दिये जाने के दौरान महासचिव पिंकी बैरवा, संयुक्त सचिव शिल्पा शर्मा आदि दर्जनों छात्राएं मौजूद थी।