Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वैदिक काॅलेज मे चुनावी प्रक्रिया पूर्णतय शातिं के साथ सम्पन

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- छात्र संघ के चुनावो को लेकर स्थानीय वैदिक काॅलेज मे चुनावी प्रक्रिया पूर्णतय शातिं  के साथ सम्पन हुई । छात्रसंघ चुनाव 2017 के लिए वैदिक काॅलेज मे नामाकंन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक एक आवेदन आने पर निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया से सम्पन हुई । चुनाव प्रभारी महेन्द्र सांगवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप अजय सिंह मटोरिया ने तथा उपाध्यक्ष पद के लिए कुलविन्द्र सिंह ने आवेदन किया इनके सामने किसी भी उम्मीदवार द्वारा आवेदन नही भरने पर दोनो को निर्विरोध चुना गया। इस पर दोनो को पद व गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। इस मोके पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 एसएन जोशी सहित छात्र व स्टाफ मौजूद थे। इस पर काॅलेज के छात्र छात्राओ ने एक दूसरे को रगं लगा कर मिठाई खिलाकर बधाई दी।