खबर - राजकुमार चोटिया
अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र मेघवाल 254 मतों से विजयी
सुजानगढ़ - राजनीतिक दिग्गजों को हैरानी में डालते हुए सुजला महाविद्यालय में एबीवीपी के क्लीन स्वीप करते हुए चारों पदों पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र मेघवाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी विमल पिलानियां को 254 मतों से पराजित कर विजयश्री का वरण किया है। मतगणना पूरी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच.एस. झूरिया ने जैसे ही परिणाम की घोषणा की, एबीवीपी के खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के समथकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। विजेता राजेन्द्र मेघवाल के समर्थकों ने महाविद्यालय चौराहे पर एबीवीपी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विजय का जश्न मनाया। जिसे बाद में पुलिस ने उन्हे वहां से हटने को कहा, जिस पर समर्थक जसवंतगढ़ की तरफ चले गये। उसके बाद विजेता राजेन्द्र ने सुजानगढ़ के सिद्धि गणेश मन्दिर में भगवान गणेश के धोक लगाकर पूजा अर्चना की। उसके पश्चात गांधी चौक में विजेता राजेन्द्र मेघवाल का फूल मालओं से स्वागत किया गया तथा आपस में गुलाल लगाकर विजय का जश्न मनाया। गुलाल की होली के बीच सैंकड़ों समर्थकों ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष विजय चौहान, एड. मनीष दाधीच, अब्दूल मजीद धोलिया, सौरभ पीपलवा, रिछपाल बिजारणियां, अमन सोनी, कृष्णा जांगीड़, पदमावती सैन, रेखा शेखावत, बसन्ती शर्मा, मनीषा प्रजापत, ज्योति राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चाक चौबन्द रहा प्रशासन
मुख्य चुनाव अधिकारी एच.एस. झूरिया ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर दीपक जांगीड़ 168 मतों से, महासचिव पद पर राहुल सामरिया 159 मतों से तथा संयुक्त सचिव पद पर शोभना लाटा 140 मतों से विजयी हुए। झूरिया ने बताया कि गत 28 अगस्त को हुए मतदान में 2727 मतदाताओं में से 1658 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोमवार को चार टेबलों पर मतगणना की गई। लाडनूं उपखण्ड अधिकारी की उपस्थिति में हुई मतगणना के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार के नेतृत्व में कुचामन वृताधिकारी विद्याप्रकाश, सुजानगढ़ पुलिस उपाधीक्षक सुखविन्द्रपालसिंह, सुजानगढ़ थानाप्रभारी डॉ. महेन्द्र कुमार, छापर थानाधिकारी राजेन्द्र चोयल, लाडनूं सीआई भजनलाल, जसवंतगढ़ सीआई इन्द्रराज मरोडिया, चितावा थानाधिकारी घनश्याम मीणा सहित पुलिस एवं आरएसी के जवानों ने व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग किया।