Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुलिस की कडी़ सुरक्षा मे रखी ईवीएम मशीन

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी - विधानसभा के  पंचायत समिति सदस्य वाड नंबर 24 के उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को हुए मतदान के बाद पंचायत समिति मे  दोनो प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। उसके बाद पंचायत समिति मे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए आइटीबीपी को लगाया गया है। इस बल के जवानों का 24 घंटे कड़ा पहरा रहेगा।  ईवीएम को 25 सितंबर को मतगणना के लिए निकाला जाएगा। इस अवधि तक प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के साथ आम नागरिकों को भी हार-जीत के परिणाम का इंतजार रहेगा।