Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उदयपुरवाटी में 50 साल से बड़बूजियां समाज के लोग बना रहे रावण का पुतले

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी :बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व को मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।उदयपुरवाटी कस्बे के गोपीनाथ मन्दिर के पास में कलाकारों के द्ववारा बनाये जा रहे दशहरे पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले बनाये जा रहे है । कस्बे मे कलाकार पुतले बनाने में जुटे हुए हैं। पिछले 50 वर्ष से बड़भूजयां समाज के लोग रावण के पुतले को बनाते आ रहे है। रावण का इस बार 30फीट का होगा रावण की सोने की लंका को भव्य आतिशबाजी के साथ जलाया जाएगा। दशहरा 30 सितबंर को है। बुराई पर अच्छाई की जीत पर आयोजित दशहरा पर्व पर कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए 15 दिन पहले से ही कारीगर तैयारियों में लगे हुए हैं।50 साल से उदयपुरवाटी में रावण तैयार कर रहे कारीगर संदीप का कहना है कि पीढ़ी दर पीढ़ी इस कार्य में लगे हुए हैं। घूम चक्कर पर स्थित नांगल नदी की डूंगरी पर सूर्य अस्त के साथ रावण दहन होगा।इस बार दशहरा पर्व पर विधायक शुभकरण चौधरी व दादूपंथी पतियों द्वारा शिरकत करेंगे।  छोटी तोपों से रावण का पुतला जलाया जाएगा। भव्यआतिशबाजी के साथ इस बार रावण का दहन होगा।