उदयपुर-नेहरू युवा केन्द्र की ओर से युवा आवास में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पुनश्चर्या प्रशिक्षण शिविर के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने रविवार को महाराणा प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान युवाओं ने केन्द्र में मेवाड़ के इतिहास का दर्शन कराती कलादीर्घा, म्यूजियम, रोबोटिक शो के साथ भारत दर्शन एवं मेवाड़ दर्शन का अवलोकन किया। केन्द्र के निदेशक ओमजी ने युवाओं को केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मेवाड़ के इतिहास में महाराणा प्रताप की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि शिविर के दौरान युवाओं को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। इसी उद्देश्य से आज महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि की शौर्य गाथा एवं मेवाड़ के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य पर आधारित प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर 25 जिलों के लगभग 80 युवाओं सहित नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी एवं युवा स्वयंसेवक मौजूद थे। अमरावत ने बताया कि इस दौरान सहेलियों की बाड़ी व सिटी पैलेस का भ्रमण भी करवाया गया।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
