खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।
भाजपा संगठन को मजबूत करने व सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए
भाजपा ने अपनी तैयारी मजबूत कर दी है। इसको लेकर संगठन की ओर से मंडल स्तर
तक भी प्रवक्ताओ का मनोनयन प्रारंभ कर दिया है। भाजपा विधानसभा प्रवक्ता
तुफैल पठान ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्रीय सांसद संतोष अहलावत ,
भाजपा जिला प्रवक्ता पुरुषोतम खाजपुरिया व भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत की
अनुशंषा और विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडल अध्यक्षों की सहमती से मंडल
स्तर पर प्रवक्ता नियुक्त किये गए है। जिनमें सुरजगढ़ शहर मंडल-
प्रवक्ता संजय स्वामी ,सुरजगढ़ ग्रामीण मंडल प्रवक्ता प्रवीण बसेरा ,बुहाना
मंडल प्रवक्ता राजपाल सिंह ,सिंघाना मंडल प्रवक्ता महेश जांगिड़ ,पचेरी
मंडल प्रवक्ता उम्मेद सिंह और कुहाडवास मंडल प्रवक्ता विमल कुमार को
नियुक्त किया गया है। तुफैल पठान ने बताया की नव नियुक्त प्रवक्ता आमजन को
सरकार की कल्याणकारी योजनाओ से रूबरू करवाते हुए सरकार व आमजन के बीच सेतु
की तरह कार्य करेंगे।
