Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगर परिषद बून्दी अब घर बैठे ही जुडेगी आम नागरिको से

खबर - जीतेन्द्र वर्मा
बून्दी  । नगर परिषद बून्दी कार्यालय ई-पोर्टल से अपनी एस एस ओ आईडी के माध्यम से आम नागरिक अपने परिषद कार्यालय से जुडे कार्यो का रजिस्ट्रेशन कर सामान्य प्रक्रिया से कार्यो का निष्पादन निर्धारित अवधि में सम्पादित कर सकेगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी कि महत्वकांशी योजना डिजिटल इंडिया के अन्तर्गत बून्दी शहर को स्मार्ट शहर बनाने के लिऐ आम लोगो को इन्टनेट सुविधा से जोडने के लिऐ परिषद कार्यालय में ई-पोर्टल के माध्यम से साॅफ्टवेयर का संचालन किया गया है। सभापति महोदय द्वारा बताया कि नगर परिषद बून्दी में वर्तमान में 8 सुविधाओ का लाभ आम नागरिको को सीधा मिलने लगेगा। अब घर बैठे ही व्यक्ति अपने परिषद से सम्बन्धित कार्यो का लाभ इन्टरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकता है, जिसमे निम्नाकिंत सुविधाओ को इन्टरनेट से जोडा गया जेसे- बिल्डिंग परमिशन, ई-आॅक्शन, डिमान्ड जनरेशन, ट्रेड लाइसेन्स, यू.डी. टेक्स, लीज मेनेजमेन्ट, फायर एन. ओ. सी, डेश बोर्ड इत्यादि से सम्बन्धित कार्यो को स्मार्ट राज प्रयोजना के अन्तर्गत संचालित माॅड्यूल्स पर कार्य किया किया जावेगा। इसी के साथ सभापति प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने के उद्वेश्य से बून्दी शहर को स्मार्ट शहर, अमृत योजना, अन्नपूर्णा, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री जन आवास योजना इत्यादि कार्यो के प्रति भरपूर प्रयासरत है शहर को निरन्तर सभापति के प्रयासो का लाभ आम नागरिको को मिलता रहेगा। बिल्डिंग परमिशन:- इसके अन्तर्गत बिल्डिंग बनाने कि अनुमति दी जाने का कार्य होता है। ई-आॅक्शन:- इसके अन्तर्गत समस्त प्रकार कि निलामी का कार्य किया जाता है, डिमान्ड जनरेशन:- इसके अन्तर्गत सभी प्रकार के कार्य के डिमान्ड राशि जनरेट कि जाती है, ट्रेड लाइसेन्सः- इसके अन्तर्गत सभी व्यापार के लाइसेन्स बनाये जाते है, यू.डी. टेक्स:- इसके अन्तर्गत प्रोपर्टि का टेक्स का कार्य किया जाता है, लीज मेनेजमेन्ट:- इसके अन्तर्गत लीज का कार्य किया जाता है,फायर एन. ओ. सी.:- इसके अन्तर्गत फायर एन.ओ.सी. की अनुमति दी जाती है,डेश बोर्ड:- इसके अन्तर्गत इस सभी माॅड्यूल का कार्य विस्तार पूर्वक देखा जा सकता है।इन माॅड्यूल में समस्त प्रकार का डाटा पी.आई.एस (कर्मचारी विवरण) , स्टोरेज एसेट्स आदि विवरण स्मार्ट राज के आॅपरेटर द्वारा इन माॅड्यूल में अपलोड कर दिया गया है। अतः अब इन माॅड्यूल में कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इन माॅडयूल के संचालन से आमजन को घर बेठे नगर परिषद के उपरोक्त सभी कार्यो को घर बेठे इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा व कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।किसी भी आवेदक द्वारा इन माॅड्यूल के लिए आॅन लाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए इस लिंक(www.smartrajapp.urban.rajasthan.gov.) पर जायें।