Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार टायनी टोडलर प्ले स्कूल में बाल दिवस पर हुई रंग भरो प्रतियोगिता

नवलगढ:दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था श्रीमती स्नेहलता के पोदार टायनी टोडलर प्ले स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। नन्हें -नन्हें बच्चों ने देष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस कैक काटकर मनाया प्ले स्कूल में बाल दिवस पर नन्हें-नन्हें बच्चों के लिए रंग भरों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में नन्हें नन्हें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पीजी ए में भूमि सैनी ने प्रथम, ऋदव ने द्वितीय औरा ने तृतीय एवं पी जी बी में नीरव ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय, प्रियांषी ने तृतीय और एल के जी ए में देव आर्या ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय, पीहू ने तृतीय, एल केजी बी में विराट ने प्रथम, इब्राहीम ने द्वितीय और अनस ने तृतीय, यूकेजी ए में सिद्वार्थ ने प्रथम, मोहम्मद समी ने द्वितीय और युवराज सिंह ने तृतीय, यूकेजी बी में इस्माइल ने प्रथम, वैभव ने द्वितीय और युग शेखावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  प्राचार्य सुश्री प्रेमलता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने बाल दिवस पर सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।