Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बालिकाओ को किया साइकिलों का वितरण

खबर - पवन शर्मा सूरजगढ़। सूरजगढ़ ब्लॉक में मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत स्कूली छात्राओं का साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । राजकीय माध्यमिक विधालय अनाज मंडी के नोडल अधिकारी बनवारीलाल पिलानियां सूरजगढ़ ब्लॉक के सत्र 2017 -18 के 65  राजकीय विधालयो की कूल 1401 छात्राओं को साईकिल वितरण किया जायेगा। जिसकी शुरुआत बुधवार को रघुनाथपुरा गांव के सरकारी स्कूल से की गई है। नायब तहसीलदार बनवारी लाल ने रघुनाथपुरा गांव की इस विधालय में पढ़ने वाली छात्राओं को साईकिल वितरण करते हुए हरी झंडी  दिखाकर उन्हें रवाना करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य स्कूलों के संस्था प्रधानों को भी उनके स्कूलों की छात्राओं के लिए साईकिल वितरित की गई।